Curated By:
editor1 |
Hindi Now Uttar Pradesh • 28 Jun 2025, 10:38 am
Mumbai: कांटा लगा गर्ल गाने से मशहूर हुईं एक्ट्रेस और मॉडल शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। शेफाली जरीवाला को देर रात कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। शेफाली जरीवाला के निधन की सूचना से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
View this post on Instagram
A post shared by Shefali Jariwala ? (@shefalijariwala)
जानकारी के अनुसार, शेफाली जरीवाला लोखंडवाला में अपने पति पराग त्यागी के साथ रहती थीं। शेफाली जरीवाला को कार्डियक अरेस्ट के बाद देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर अंधेरी स्थित एक लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत के कारण जानने के लिए उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि शेफाली की मौत अस्पताल पहुंचने से पहेल हो चुकी थी। हालांकि शेफाली जरीवाला की मौत को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
2002 में कांटा लगा गाने से बदल गई थी किस्मत
गौरतलब है कि शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में एक म्यूजिक वीडियो कांटा लगा की हिस्सा थीं। शेफाली उस समय कॉलेज में पढ़ रही थी। इस गाने ने शेफाली को रातों-रात प्रसिद्ध कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। शेफाली जरीवाला बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आई थीं। उन्होंने शो में लोगों का खूब मनोरंजन किया था। इसके अलावा शेफाली ने डांस रियल्टी शो नच बलिए पार्ट-5 में ब्वायफ्रेंड और पति पराग के साथ भाग लिया था।
इंडस्ट्री में शोक की लहर
बता दें कि शेफाली जरीवाला गुजरात की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और माता का नाम सुनिता जरीवाला है। शेफाली ने साल 2014 में एक्टर पराग त्यागी से शादी की थी और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। शेफाली के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि मैं सदमें में हूं, दुखी हूं. हमारी प्यारी स्टार और सबसे अच्छी दोस्त हमें हमेशा के लिए छोड़कर चली गई।