गर्लफ्रेंड को पत्नी बताकर दिलाया कमरा, शक होने पर मकान मालिक ने कर दी उंगली, फिर बीच सड़क पर जो हुआ, जानकर दंग रह जाएंगे आप!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 30 Dec 2025, 11:38 am
news-banner

आगरा के कुबेरपुर में मकान मालिक की सूचना पर पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ और पत्नी ने गर्लफ्रेंड की जमकर पिटाई की।

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र में रविवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। हैरानी की बात यह रही कि पति की पोल किसी और ने नहीं, बल्कि उसी मकान मालिक ने खोली, जिसने पति-पत्नी बताकर गर्लफ्रेंड को किराए पर कमरा दिया था। संदिग्ध गतिविधियों से शक होने पर मकान मालिक ने असली पत्नी को फोन कर बुला लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। पत्नी ने पति की गर्लफ्रेंड को जमीन पर पटककर बाल खींचे और लात-घूंसे बरसाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


पति-पत्नी बताकर दिलाया गया था किराए का कमरा
जानकारी के अनुसार कुबेरपुर इलाके में रहने वाले जीतू कर्दम का अपनी पत्नी शांति से लंबे समय से विवाद चल रहा था। शांति का आरोप है कि जीतू का दूसरी महिला से अफेयर था, जिसको लेकर आए दिन झगड़े होते रहते थे। बताया गया कि जीतू ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुबेरपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा दिलाया था और मकान मालिक को दोनों को पति-पत्नी बताकर कमरा लिया गया। कुछ ही दिनों में मकान मालिक को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं। जीतू कई-कई दिन कमरे पर नहीं आता था और पूछने पर महिला के जवाब भी संतोषजनक नहीं होते थे। शक गहराने पर मकान मालिक ने छानबीन कर असली पत्नी शांति का पता लगाया और रविवार को पति और गर्लफ्रेंड के साथ होने की सूचना उसे दे दी।


बीच सड़क पर पत्नी का फूटा गुस्सा, पति हुआ फरार
सूचना मिलते ही शांति मौके पर पहुंच गई और पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया। इसके बाद तीनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान जीतू मौके से भाग निकला, जबकि पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड को पकड़ लिया। गुस्से में पत्नी ने उसे सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। दोनों महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


पुराना विवाद, खर्चा भी किया था बंद
शांति के परिजनों का कहना है कि शादी के करीब 12 साल हो चुके हैं और दोनों के दो बच्चे भी हैं। जीतू के कई अफेयर पहले भी रह चुके हैं। जिस महिला के साथ उसे पकड़ा गया, वह करीब डेढ़ साल से उसके संपर्क में थी। चार महीने पहले जीतू ने शांति को अपने साथ रखने से मना कर दिया था, जिसके बाद वह बच्चों के साथ मायके चली गई। आरोप है कि जीतू ने पिछले एक साल से पत्नी और बच्चों का खर्चा देना भी बंद कर दिया था। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- कानपुर हैलट में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही, मामला जान माथा पकड़ लेंगे आप, तीन सस्पेंड!

advertisement image