अब दिल्ली एयरपोर्ट बड़ा हादसा! एअर इंडिया के विमान में लगी आग, जानें पूरा मामला

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 22 Jul 2025, 07:48 pm
news-banner
देश की राजधानी दिल्ली में आज बड़ा हादसा हो गया। यहां एयरपोर्ट में एयर इंडिया के एक विमान में आग लग गई। इस दौरान यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। आइये पूरा मामला जान लेते हैं।

हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में मंगलवार दोपहर लैंडिंग के बाद आग लग गई। इस घटना से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री या क्रू मेंबर घायल नहीं हुआ और सभी सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकाल लिए गए। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि फ्लाइट AI-315 जब दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कर गेट पर खड़ी हुई, तभी उसकी ऑक्जिलियरी पावर यूनिट (APU) में आग लग गई। यह घटना उस वक्त हुई जब यात्रियों ने उतरना शुरू कर दिया था। सुरक्षा प्रणाली ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और APU को स्वतः बंद कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


हालांकि विमान को आग लगने के कारण कुछ नुकसान हुआ है। सभी यात्री और क्रू सामान्य रूप से सुरक्षित बाहर निकल गए। एअर इंडिया ने ऐहतियात के तौर पर इस विमान को ग्राउंड कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच के लिए नियामक एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है। यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब एअर इंडिया की कई उड़ानों में तकनीकी खराबी और सुरक्षा संबंधी खामियों के चलते समस्याएं सामने आई हैं। हाल ही में कोच्चि से मुंबई आ रहा एक विमान रनवे से आगे निकल गया था, हालांकि उसमें कोई जनहानि नहीं हुई। विमान को तुरंत जांच के लिए रोक दिया गया और टैक्सी कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।


हाल ही में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुआ हादसा

इसके अलावा 12 जून को अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहे एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान के साथ एक बड़ा हादसा हुआ था। उड़ान भरने के कुछ देर बाद विमान एक इमारत से टकरा गया, जिससे उसमें सवार 260 लोगों की जान चली गई, जिनमें 19 लोग जमीन पर मौजूद थे। यह घटना एअर इंडिया के इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक थी। उस हादसे में 242 यात्रियों में केवल एक ही व्यक्ति जीवित बच पाया। इस त्रासदी के एक महीने बाद टाटा ग्रुप ने पीड़ितों के लिए 'एआई-171 मेमोरियल एंड वेलफेयर ट्रस्ट' नामक वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना की है, ताकि पीड़ितों के परिवारों को सहायता मिल सके और इस हादसे की स्मृति को सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़े- लखनऊ के थ्री स्टार होटल में आधी रात को जो हुआ, जानकर दंग रह जाएंगे आप

advertisement image