लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी में पवार प्लांट टरबाइन के पास लगी भयानक आग, मच गया हड़कंप, जानें पूरी घटना

Curated By: shivup | Hindi Now Uttar Pradesh • 23 Apr 2026, 03:22 pm
news-banner

अजबापुर स्थित डीसीएम श्रीराम शुगर मिल के पावर प्लांट में गुरुवार को आग लग गई। टरबाइन के पास लगी आग पर दमकल टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

डीसीएम श्रीराम लिमिटेड की शुगर यूनिट अजबापुर के मिल हाउस स्थित पावर प्लांट में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग टरबाइन के पास भड़की, जिससे कुछ ही देर में काला धुआं आसमान में फैल गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही मिल की राहत-बचाव टीम और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गया और तुरंत स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू की गई।


टरबाइन के पास भड़की आग, एहतियातन रोकी गई आवाजाही
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग काफी तेजी से फैली, जिसके चलते आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा के मद्देनजर आग लगने वाले क्षेत्र के आसपास आवाजाही रोक दी गई, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर मिल कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।


अत्यधिक तापमान से चिंगारी की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अधिक तापमान के चलते बॉयलर की बेल्ट से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मिल प्रबंधन ने अभी तक आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा हादसा, 11 की मौत से मचा मातम, इनमें 9 जिंदा जले, पूरा हादसा जान हिल जाएंगे आप

advertisement image