आगरा में हिंदू महासभा ने खोदी टीएमसी विधायक के लिए कब्र, वजह जान हो जाएंगे हैरान!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 25 Nov 2025, 06:34 pm
news-banner

पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक के विवादित बयान के बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं। उन्होंने विधायक हुमायूं के लिए आगरा में कब्र खोदी है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर के बयान के बाद आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कार्यकर्ताओं ने हुमायूं के लिए यमुना किनारे एक कब्र खोदी है। महासभा ने चेतावनी दी है कि अगर कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं भी बाबरी मस्जिद के लिए नींव खोदी गई, तो वे टीएमसी विधायक को इसी कब्र में दफना देंगे। इतना ही नहीं, महासभा ने विधायक का सिर काटने वाले को एक करोड़ रुपये और सोने की चार चूड़ियां देने का भी ऐलान किया है। इस विवादित घोषणा से माहौल माहौल गर्म हो गया है।


हुमायूं ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का किया था एलान

विवाद की शुरुआत तब हुई, जब टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मस्जिद का निर्माण तीन साल में पूरा होगा। यह घोषणा ऐसे दिन के लिए तय की गई है, जो अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने की बरसी से जुड़ा है। इसी वजह से पूरे देश में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।


6 दिसंबर को बाबरी की नींव रखी गई तो 7 दिसंबर को कब्र में दफना देंगे

आगरा में हिंदू महासभा ने कब्र खोदकर विरोध दर्ज किया और सार्वजनिक रूप से कहा कि यदि नींव रखी गई, तो सात दिसंबर को इस कब्र का इस्तेमाल किया जाएगा। महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने दावा किया कि परमहंस आचार्य द्वारा घोषित इनाम के अलावा वे स्वयं अपनी सोने की चार चूड़ियां भी देंगी। महासभा के सदस्यों ने कब्र में खड़े होकर नारेबाजी की, कब्र में कपड़ा बिछाया और उस पर विधायक कबीर की तस्वीर रखकर विरोध जताया।


टीएमसी विधायक ने कहा- वे 6 दिसंबर को काला दिवस के रूप में मानते हैं

विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि 6 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में दो लाख लोगों की भीड़ जुटेगी और करीब 400 प्रमुख हस्तियां मंच पर मौजूद रहेंगी। उनका कहना है कि यह मस्जिद मुस्लिम समुदाय की भावनाओं और सम्मान का प्रतीक होगी, और 6 दिसंबर को वे काला दिवस के रूप में याद करते हैं। कबीर ने पिछले वर्ष भी मस्जिद निर्माण की घोषणा की थी, लेकिन इस बार की तारीख ने विवाद को और भड़का दिया है।


भाजपा ने कहा- टीएमसी कर रही तुष्टिकरण की राजनीति, देश में ये ठीक नहीं

वहीं भाजपा ने इस कदम को टीएमसी की तुष्टिकरण और धर्म आधारित राजनीति करार दिया है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने कबीर के बयान के विरोध में बरहामपुर में राम मंदिर बनाने की घोषणा कर दी है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बाबर एक आक्रमणकारी था और उसके नाम पर कुछ भी बनाना स्वीकार्य नहीं है।


यह भी पढ़ें- मुलायम परिवार में आ रही लद्दाख की बहू, कोई आम लड़की नहीं, सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं सेरिंग

advertisement image