अजब प्रेम की गजब कहानी; 5 बच्चों की मां प्रेमी के साथ भागी, बेटी पर इसलिए खौलता पानी फेंका

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 14 Jun 2025, 11:08 am
news-banner
अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, पुलिस ने महिला और प्रेमी के खिलाफ दर्ज किया केस

उत्तर प्रदेश में एक और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसा मामला सामने आया है। अमेठी में पांच बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो हो गई। इतना ही नहीं भागते समय बेटी ने देख लिया और विरोध किया तो उसके ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया।  जिससे बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेटी को लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं, पति की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर महिला और उसके प्रेमी की तलाश क रही है।


गंभीर हालत में बेटी लखनऊ रेफर

जानकारी के मुताबिक, गौरीगंज थाना क्षेत्र के राघीपुर गांव की रहने वाली 5 बच्चों की मां शुक्रवार सुबह अपने प्रेमी के साथ भागने लगी। मां को भागते देखकर बेटी ने विरोध किया। जिससे गुस्साई मां और उसके प्रेमी ने लड़की पर उबलता हुआ पानी फेंक दिया और दोनों मौके से फरार हो गए। बेटी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में गंभीर झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने किशोरी की हालत नाजुक देखकर लखनऊ रेफर कर दिया। फिलहाल किशोरी का लखनऊ में इलाज चल रहा है।


महिला और प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

बताया जा रहा है कि महिला का किसी व्यक्ति से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चुपके-चुपके उससे मिलती थी। योजना के अनुसार शुक्रवार को महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। उसके साथ जाने की खबर घरवालों को पता चल गई। फिलहाल महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरीगंज के इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


advertisement image