चाची ने प्रेमी संग मिलकर किया कांड! मामला जान दंग रह जाएंगे आप..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 06 Jul 2025, 05:38 pm
news-banner
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां भुता थाना क्षेत्र के म्यूड़ी कला गांव में महिला ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी है। उसने भतीजे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया है, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके पति समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया है, जो महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


दरअसल मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। म्यूड़ी गांव निवासी चरन सिंह की पत्नी अनीता और उनके भतीजे उमाकांत की पत्नी कांति देवी के बीच पहले विवाद हुआ। कहासुनी बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान उमाकांत वहां पहुंच गया और अपनी पत्नी का पक्ष लेते हुए चाची से उलझ गया। आरोप है कि अनीता ने तैश में आकर चाकू से उमाकांत पर पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला कर दिया। साथ ही वहां मौजूद अनीता का करीबी युवक गौरव भी उमाकांत पर चाकू से वार करने लगा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण और उमाकांत के परिजन मौके पर पहुंचे। वह उसे तुरंत कुंआडांडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और अनीता व गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि अनीता का व्यवहार गांव में दबंगई वाला रहा है और उसके गौरव से नजदीकी संबंध हैं। इससे उसके ससुराल पक्ष में भी काफी नाराजगी थी। ग्रामीणों ने बताया कि चरन सिंह के पिता लीलाधर ने अनीता के रवैये से नाराज होकर अपने बेटे और बहू दोनों को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। यही बेदखली और जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था।

उमाकांत के परिजनों ने इस हत्या के मामले में अनीता, गौरव और चरन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा के मुताबिक प्रारंभिक जांच के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है और मामले की जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना से गांव में तनावपूर्ण माहौल है, लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें- मोहर्रम के जुलूस में हंगामा! दो समुदाय आमने-सामने, पुलिस के छूटे पसीने.. जानें पूरा मामला

advertisement image