'मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियां ले जाते हैं, तुम 10 मुस्लिम लड़कियां लेकर आओ', भाजपा नेता का विवादित बयान

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 28 Oct 2025, 01:24 pm
news-banner

यूपी के सिद्धार्थनगर से भाजपा के पूर्व विधायक ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियां ले जाते हैं, तुम 10 मुस्लिम लड़कियां लेकर आओ। आइये उनका पूरा बयान जानते हैं।

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज से पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से एक जनसभा में दिए गए विवादित बयान ने सियासी गर्मी बढ़ा दी है। सभा में पूर्व विधायक ने दावा किया कि कुछ दिन पहले दो हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों से विवाह कर चुकी हैं और इसे वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुस्लिम लड़के दो हिंदू लड़कियां लेकर जाते हैं और धर्मपरिवर्तन कराते हैं तो उनके बदले तुम दस मुस्लिम लड़कियां लेकर आओ और उन्हें हिंदू बनाओ। उन्होंने यह भी कहा कि शादी-विवाह का पूरा खर्चा और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेरा होगी। उन्होंने यह बयान देते हुए युवकों से हाथ उठाने के लिए कहा कि कौन तैयार है।


राघवेंद्र प्रताप ने अपने भाषण में और भी तीखे बयान दिए। उन्होंने खुलकर धमकी दी और कहा कि मुस्लिम समुदाय को चेतावनी दी कि दो का बदला भारी पड़ेगा। उन्होंने मौलवियों और समुदाय के धर्मगुरुओं से कहा कि आप समझाइश करवा दें, वरना आने वाले दिनों में परिणाम भुगतने होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वे और उनके समर्थक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिपाही हैं और अब डरने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक अब शासन-काल पहले जैसा नहीं है।


राघवेंद्र प्रताप सिंह का य यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वीडियो की तारीख 16 अक्टूबर बताई जा रही है। सभा धनखरपुर गांव में हुई थी, जहां उन्होंने समुदाय विशेष के खिलाफ उकसाने वाली बातें कहीं, जिन पर विपक्ष और सामाजिक संगठनों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे शर्मनाक करार दिया है। साथ ही कहा है कि धर्म के नाम पर नफरत फैलाना, समाज में फूट डालना और बेरोजगार युवाओं को भटकाना भाजपा की सियासत बन चुकी है। कांग्रेस ने पूर्व विधायक की भाषा को खतरनाक बताया। घटना के बाद स्थानीय लोगों तथा मानवाधिकार और सामाजिक संगठन भी सतर्क हैं। कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है और उनके भाषणों को सामाजिक शांति और महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।

यह भी पढ़ें- यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप, पीएचडी स्कॉलर स्टूडेंट के साथ कर दिया कांड! जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

advertisement image