देश के इन दो बड़े मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, जानकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 25 Nov 2025, 03:16 pm
news-banner

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बीती रात अचानक हड़कंप मच गया। यहां एक बड़े मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई तो तत्काल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। धमकी के बाद यहां रातभर तलाशी चली। इसी तरह मैहर मंदिर को भी धमकी मिली है।

मिर्जापुर के विश्वप्रसिद्ध आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी मंदिर को सोमवार की आधी रात बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात करीब 12:15 बजे लखनऊ 112 कंट्रोल रूम ने मिर्जापुर कंट्रोल रूम को सूचना दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर को उड़ाने की धमकी दी है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत विन्ध्याचल पहुंचीं। मां विंध्यवासिनी मंदिर के साथ अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर परिसर में रात 2 बजे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इसी तरह मध्य प्रदेश के मैहर जिले में भी मां शारदा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसको लेकर यहां भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।


चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने की छानबीन, कुछ मिला नहीं

टीम ने मंदिर प्रांगण, इंट्रेंस प्लाजा, परिक्रमा पथ, मुख्य मार्गों तथा आस-पास के क्षेत्रों में गहन जांच की। बम डिस्पोजल स्क्वाड, एलआईयू, एलीटेज विभाग, मंदिर धाम सुरक्षा प्रभारी और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच पूरी होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।


पुलिस ने धमकीबाज को ढूंढ निकाला, अब हिरासत में

इधर, धमकी देने वाले व्यक्ति का फोन लोकेशन से पता लगाकर प्रयागराज पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी की पहचान प्रयागराज सिविल लाइंस क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाले 42 वर्षीय मयंक के रूप में हुई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में युवक के बारे में जानकारी मिली कि वह पिछले 20 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस उससे धमकी देने की वजह जानने की कोशिश कर रही है और उसके फोन की भी तकनीकी जांच की जा रही है।


घटना के बाद प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की गई सख्त

विंध्याचल थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही तीनों प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। देर रात तक चली सघन जांच में कुछ नहीं मिलने से राहत जरूर मिली है, लेकिन घटना के बाद सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की धमकी को हल्के में नहीं लिया जाएगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।


यह भी पढ़ें- 'राम मंदिर के लिए जिन्होंने अपने प्राण न्योछावर किए, आज उनकी आत्मा तृत्प हो गई'

advertisement image