आधी रात को दुल्हन ने पति को पिलाई नशीली लस्सी, फिर प्रेमी के साथ मिलकर कर दिया तगड़ा कांड..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 19 Jun 2025, 04:26 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नई-नवेली दुल्हन ने आधी रात को पति को लस्सी पिलाई। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर बड़ा कांड कर दिया। आइये खबर में जानते हैं कि आखिर दुल्हन ने ऐसा क्या कारनामा किया है?

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक दुल्हन ने शादी के महज डेढ़ महीने बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इतना ही नहीं वह जेवर और गहने लेकर फरार हुई है। उसने पति समेत पूरे परिवार को नशीली लस्सी पिलाकर यह कांड किया है। पीड़ित पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि यह घटना नगर क्षेत्र के सरावा गांव की है। महिला पर आरोप है कि उसने घर में मौजूद अपने पति और ससुराल के अन्य लोगों को नशीली लस्सी पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर आधी रात को अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रेमी बाइक से उसे लेने आया था। पूरी घटना पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब परिवार ने फुटेज देखा तो वह दंग रह गए। इस मामले में गांव सरावा निवासी आरिफ ने हापुड़ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसका भाई सलमान कारपेंटर है और उसका निकाह 25 अप्रैल को लोनी की रहने वाली एक युवती से हुआ था। आरिफ ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजे उस युवती ने पूरे परिवार को लस्सी पिलाई थी। लस्सी पीने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए। अगले दिन सुबह लगभग सात बजे आस-पास के लोगों ने दरवाजा खुला देखकर घर के भीतर जाकर सभी को जगाया। सभी लोग बेहोशी की हालत में थे और किसी को भी रात की घटना का ठीक से अंदाज़ा नहीं था।


महिला के फरार होने की जानकारी जब परिवार को हुई तो उन्होंने घर की तलाशी ली। इस दौरान पता चला कि महिला घर से जेवर और नकदी भी लेकर गई है। इसके बाद परिजनों ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें वह अपने प्रेमी के साथ जाते हुए साफ नजर आ रही थी। यह देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि महिला का प्रेमी ग्राम वैठ का रहने वाला है और एसी मरम्मत का काम करता है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं कि एक विवाहिता ऐसा कदम उठा सकती है।


यह भी पढ़ें- 'अब्बू हमें बचा लो, हम मदरसे में नहीं पढ़ेंगे, मौलाना हमारे कपड़े उतरवाकर गंदी हरकत करता है'

advertisement image