11 साल की बच्ची ने मृत बच्चे को दिया जन्म, घटना के बाद चौंकाने वाला खुलासा!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 06 Sep 2025, 05:05 pm
news-banner
यूपी के बरेली जिले से एक रूह कंपा देने खबर सामने आई है। यहां एक 11 साल की बच्ची ने प्री-मेच्योर बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। उसके साथ एक शख्स ने कई बार दुष्कर्म किया था। आइये पूरी घटना जानते हैं।

बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 11 साल की नाबालिग बच्ची ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी बच्ची का 45 वर्षीय पड़ोसी है, जो खुद दो बच्चों का बाप है। उसने बच्ची को डरा-धमकाकर आठ महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया है। घटना के बाद बच्ची गर्भवती हो गई। अब बच्चे के जन्म के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है।


यह घटना तब सामने आई जब बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जब अल्ट्रासाउंड किया, तो यह देखकर हर कोई दंग रह गया कि बच्ची छह महीने की गर्भवती थी। परिजनों के बार-बार पूछने पर, डरी-सहमी बच्ची ने आखिरकार बताया कि पिछले आठ महीनों से उसका पड़ोसी उसके साथ लगातार हैवानियत कर रहा था। आरोपी ने न सिर्फ बच्ची का बलात्कार किया, बल्कि उसने दुश्कर्म का अश्लील वीडियो भी बनाया और उसे धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसके भाई को जान से मार देगा। इसी डर से बच्ची ने इतने दिनों तक यह दर्द झेलती रही।


जब पीड़िता को असहनीय दर्द हुआ तो उसे तत्काल जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक यह प्रेग्नेंसी 24 सप्ताह की थी और बच्चा प्री-मेच्योर होने के कारण जन्म के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका इलाज जारी है।


इस घटना का खुलासा होते ही बच्ची के भाई ने नवाबगंज थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डीएनए जांच भी कराई जाएगी।


यह भी पढ़ें- मांस खिलाकर पिलाते थे खून, धर्म परिवर्तन का काला खेल जानकर कांप उठेगा कलेजा

advertisement image