Curated By:
Shiv Vishwakarma |
Hindi Now Uttar Pradesh • 23 Oct 2025, 01:06 pm
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही दोस्त की 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची के कपड़ों में खून देखकर पिता आगबबूला हो गया। गुस्से में वह चाकू लेकर आरोपी के पास पहुंचा और उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। गंभीर रूप से घायल आरोपी को देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्ची की हालत भी गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस जांच के मुताबिक पीड़िता के पिता और आरोपी के बीच गहरी दोस्ती और समलैंगिक संबंध थे।
पीड़िता का पिता ऑर्केस्ट्रा में डांसर है और शादीशुदा होने के बावजूद अपने दोस्त रामबाबू के साथ पिछले कई सालों से किराए के एक ही मकान में पति-पत्नी की तरह रहतेथे। इसमें रामबाबू 'पति' की तरह व्यवहार करता था। दोनों के बीच इन संबंधों को लेकर पीड़ित बच्ची की मां उनके साथ नहीं रहती थी, लेकिन हाल ही में उनकी 6 साल की बेटी पिता के पास रहने आई थी। मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे रामबाबू ने दोस्त के कमरे में जाकर उसकी बेटी को अकेला सोता देखकर उसके साथ रेप किया। बच्ची की चीख सुनकर पिता की नींद खुली। उन्होंने बेटी के कपड़ों पर खून देखा और बेटी ने टूटे-फूटे शब्दों में बताया कि रामबाबू अंकल ने उसके साथ गंदा काम किया है। यह सुनते ही पिता का खून खौल उठा। वह चाकू लेकर रामबाबू के कमरे में घुस गया और उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। रामबाबू चीखने लगा और खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
सुबह चार बजे पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी
सुबह करीब 4 बजे किसी पड़ोसी ने खुखुंदू थाने को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रामबाबू को तुरंत हिरासत में लेकर देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गई। गंभीर स्थिति के कारण उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक प्राइवेट पार्ट कटने से आरोपी का काफी खून बह गया है और संक्रमण का खतरा है। आरोपी का पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है। पुलिस के सामने आरोपी ने अपने समलैंगिक होने की बात स्वीकार की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रामबाबू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और बच्ची को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिता की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- देवर ने भाभी की बहन को प्यार में दिया धोखा, भाभी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट, पूरा मामला दंग रह जाएंगे आप!