'जेठानी से हैं मेरे पति के संबंध, जेठ मुझसे संबंध बनाने का बनाता है दवाब' महिला सिपाही का मामला जान आप भी कहेंगे- शर्मनाक

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 08 Dec 2025, 06:38 pm
news-banner

यूपी के पीलीभीत जिले में एक महिला सिपाही ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही पति पर जेठानी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

पीलीभीत जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपों में यह भी कहा गया है कि उसके जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता का पति भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर तैनात है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


महिला सिपाही के अनुसार उसकी शादी जनवरी 2023 में मेरठ जिले के थाना खरखौदा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी, जो वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में सिपाही के पद पर कार्यरत है। पीड़िता का कहना है कि उसके मायके वालों ने शादी में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए और अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उससे स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की जाने लगी, जिसे पूरा न कर पाने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा।


पति के हैं जेठानी के साथ अवैध संबंध

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के अपनी जेठानी के साथ अवैध संबंध थे। उसका कहना है कि 5 सितंबर 2024 को उसने अपने पति को जेठानी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने उसे जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ पिला दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई और उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका इलाज हुआ।


जेठ ने जबरन बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके जेठ ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। ससुराल में उसके साथ लगातार अमानवीय व्यवहार किया जाता रहा। महिला सिपाही की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, जेठ और दो जेठानियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें- पांच साल से साथ रह रहीं थीं दो महिला समलैंगिक पार्टनर, समाज को नहीं भाई उनकी दोस्ती, फिर जो हुआ!

advertisement image