महिला सिपाही का वॉट्सएप स्टेटस देख दौड़ी सहेली, खौफनाक मंजर देख डर गया हर कोई, मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 29 Nov 2025, 07:02 pm
news-banner

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला सिपाही ने सुसाइड कर लिया है। मौत से पहले उसने वॉट्सएप स्टेटस लगाया था। यह देखकर साथी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। सभी मौके पर पहुंचे तो खौफनाक मंजर देखा। आइये पूरा मामला जानते हैं।

अलीगढ़ में एक महिला कॉन्स्टेबल ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब उसने मौत से ठीक पहले वॉट्सएप पर सुसाइड का स्टेटस लगाया। यह स्टेटस उसकी साथी महिला सिपाही ने देखा तो कांप उठी। वह तुरंत पुलिस टीम के साथ उसके किराए के घर पहुंची। घर पहुंचने पर देखा गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर खौफनाक नजारा देखकर हर कई हिल गया। आंगन में लगे जाल से महिला सिपाही फंदे से लटकी मिली। उसे तुरंत नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


किराए के मकान में अकेले रहती थी महिला सिपाही

28 वर्षीय हेमलता आगरा के किरावली क्षेत्र के बैमन गांव की रहने वाली थीं और 2016 बैच की पुलिसकर्मी थीं। उनकी तैनाती अलीगढ़ के रोरावर थाने में थी। वह बन्नादेवी क्षेत्र में किराए के मकान में अकेले रहती थीं। फिलहाल उनके वॉट्सऐप स्टेटस की सामग्री सामने नहीं आई है। फोरेंसिक टीम ने उनके कमरे की जांच की है, लेकिन आत्महत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया गया कि वह शनिवार को ड्यूटी पर भी नहीं गई थीं।


किसान परिवार से थी मृतका, घर में दो भाई और एक बहन

हेमलता के पिता करमवीर सिंह किसान हैं और परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई और एक बहन हैं। वे घर में सबसे छोटी थीं। एक भाई और बहन की शादी हो चुकी है, जबकि परिवार हेमलता के विवाह के लिए भी लड़का तलाश रहा था। परिवार को इस घटना के बाद गहरा सदमा पहुंचा है।


शांत स्वभाव की थी हेमलता, उसके कदम से सभी शॉक्ड

पड़ोसियों के मुताबिक, हेमलता बेहद शांत और सरल स्वभाव की थीं। पड़ोसी मुक्ति शर्मा ने बताया कि वह सभी से सम्मानपूर्वक बातचीत करती थीं और उनके कमरे पर कभी किसी को आते-जाते नहीं देखा गया। उनके मकान मालिक नरेंद्र विश्नोई भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।

सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि महिला आरक्षी हेमलता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पुलिस टीम ने उन्हें फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- आठ घंटे में दो बच्चों को खा गए भेड़िए, मां की गोद से छीन ले गई मौत, पूरा मामला हिल जाएंगे यूपी वाले!

advertisement image