यूपी में 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, इस अधिकारी को मिली पुलिस भर्ती बोर्ड की जिम्मेदारी

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 31 Jul 2025, 02:59 pm
news-banner

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। सरकार ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों को इधर से उधर भेजा है। आइये खबर में जानते हैं कि किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश सरकार इन दिनों एक्शन में दिख रही है। सरकार लगातार सभी विभागों के अधिकारियों के तबादले कर रही है। अब इसी क्रम में गुरुवार को भी बड़े स्तर पर ट्रांसफर हुए हैं। सरकार ने इस पर प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) संवर्ग के 15 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले कर दिए हैं। कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें भर्ती बोर्ड, सतर्कता अधिष्ठान और पीएसी जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं। मोहिनी पाठक को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। महेश सिंह अत्रि को पीटीएस मुरादाबाद में इसी पद पर भेजा गया है। वहीं डॉ. अर्चना सिंह को कानपुर नगर कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। धर्मेंद्र सचान को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।


प्रमोद कुमार यादव को उपसेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी बनाया गया है। इसी क्रम में राजेंद्र प्रसाद यादव को सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अनूप कुमार को मऊ जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। रंजन सिंह को पुलिस महानिरीक्षक (स्थापना), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के कार्यालय में स्टाफ ऑफिसर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। इसी तरह अभय कुमार मिश्र को सतर्कता प्रतिष्ठान, जबकि अशोक कुमार यादव को ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ में तैनाती मिली है।


कृष्ण कांत सरोज को मेरठ में अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना बनाया गया है। डॉ. राजीव कुमार सिंह को भी सतर्कता अधिष्ठान में नियुक्त किया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं जिले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल मिश्रा को देवरिया जिले में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पद पर तैनात किया गया है, जबकि अरविंद कुमार को मुख्यालय पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक स्थापना के अधीन अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। सरकार के इस फैसले से संबंधित विभागों में नई ऊर्जा और गति आएगी। साथ ही कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को भी मजबूती मिलेगी।


यह भी पढ़ें- प्राइमरी स्कूलों के मर्जर पर आ गया फैसला, छात्रहित में निर्णय, जान लें पूरा आदेश

advertisement image