अजब प्रेम की गजब कहानी, 40 साल की दादी 33 साल के प्रेमी संग भागी, पति जो बोला, जानकर कहेंगे- दिल टूट गया!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 03 Oct 2025, 11:58 am
news-banner
उत्तर प्रदेश के झांसी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बहू-बच्चों के साथ नाती-पोतों वाली एक 40 साल की दादी अपने पति को छोड़ 32 साल के बॉयफ्रेंड संग फरार हो गई। घटना के बाद महिला के पति ने अपना दुखड़ा बताया है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 40 साल की दादी 7 साल छोटे अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। यह आरोप महिला के पति ने लगाया है। उसने बताया गया कि प्रेमी महिला से सात साल छोटा है और दोनों के बीच पिछले दो साल से संबंध चल रहे थे। तीन दिन पहले महिला बाजार जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और प्रेमी के साथ भाग गई। पति का आरोप है कि वह घर से 40 हजार रुपये नकद और दो बहुओं के गहने भी ले गई है। इस मामले में गुरुवार शाम को पति ने थाने में तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


यह घटना मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के स्यावरी गांव की है। पीड़ित पति कामता प्रसाद मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसकी शादी सुखवती से करीब 25 साल पहले हुई थी। उनके दो बेटे हैं और दोनों की शादी भी हो चुकी है। परिवार में पोते-पोती तक हैं। करीब दो साल पहले कामता मजदूरी करने मध्य प्रदेश के भिंड गया था। वहां उसकी मुलाकात अमर नामक युवक से हुई, जो राठ का रहने वाला था। अमर अक्सर कामता के कमरे पर आता था और वहीं उसकी जान-पहचान पत्नी सुखवती से हो गई। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।


कामता का कहना है कि पत्नी ने अमर से बातचीत छिपाकर जारी रखी। कई बार उसे फोन पर अमर से बात करते पकड़ा गया। बहुओं ने भी इस बात की पुष्टि की। बार-बार समझाने के बावजूद पत्नी ने अमर से रिश्ता खत्म नहीं किया। एक सप्ताह पहले सुखवती झांसी आई और पति से मिलने के बाद बोली कि वह बहू की डिलीवरी के कारण घर जा रही है, लेकिन रातभर घर नहीं पहुंची। अगले दिन सुबह आई भी तो टालमटोल करती रही।


फिर 30 सितंबर को वह बाजार जाने के बहाने निकली और वापस नहीं लौटी। तभी से वह गायब है और साथ ही अमर भी अपने घर से फरार है। कामता का आरोप है कि पत्नी गहने और नकदी लेकर प्रेमी संग भागी है। महिला के इस कदम से परिवार गहरे सदमे में है। बहुएं बदनामी के डर से घर से बाहर नहीं निकल रहीं हैं। पति और बेटे भी समाज में शर्मिंदगी झेल रहे हैं। कामता का कहना है कि शादीशुदा बेटे और पोते होने के बाद भी पत्नी का इस तरह इश्क में पड़ना पूरे परिवार के लिए कलंक है। उसने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


यह भी पढ़ें- प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, 8 दिन हो गया बड़ा कांड, मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!

advertisement image