Curated By:
Shiv Vishwakarma |
Hindi Now Uttar Pradesh • 24 Oct 2025, 01:42 pm
राजधानी लखनऊ से एक घिनौनी वारदात सामने आई है। यहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवक ने इंटर की छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उसने पहले छात्रा का भरोसा जीता। उसके बाद होटल बुलाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने अपनी हवस मिटाई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि किशोरी की दोस्ती इंस्टाग्राम पर इंदिरानगर सेक्टर-10 निवासी तौकीर आलम से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद दोनों दोस्त बन गए। आरोपी तौकीर ने बुधवार को छात्रा को मिलने के लिए विभूति खंड स्थित डीएलएफ माई पैड में बुलाया। आरोप है कि कमरे में पहुंचने पर आरोपी ने छात्रा को कोई नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बदहवास हो गई। इसी बीच तौकीर ने उसके साथ रेप किया। घरवालों को किसी तरह घटना की भनक लग गई और वे तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को वहीं से पकड़ लिया। किशोरी की हालत खराब थी।
होश आने पर छात्रा ने अपने साथ हुई पूरी घटना घरवालों को बताई। इसके बाद किशोरी के पिता ने विभूति खंड थाने में तौकीर आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि जल्द ही पीड़ित छात्रा का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।
कानपुर में होटल संचालक ने महिला कर्मी से किया दुष्कर्म
कानपुर से भी एक ऐसा ही शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक होटल संचालक ने महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया है। चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी में यह घटना हुई। पीड़िता ने बताया कि वह पिछले एक साल से होटल में काम कर रही थी। होटल संचालक मनोज पटेल आदर्श नगर का रहने वाला है। उस पर लंबे समय से जबरन दोस्ती और प्रेम संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। बुधवार रात मनोज ने उसे जबरन कमरे में खींच लिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पीटा और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रेप और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पीएसी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- बेटी को खून से लथपथ देख बौखलाया बाप, गे-पार्टनर का काट डाला प्राइवेट पार्ट, पूरा मामला जान दंग रह जाएंगे आप!