गुजरात एटीएस की बड़ी कार्रवाई, हथियार सप्लाई करते पकड़े तीन आतंकी, सामने आया यूपी कनेक्शन!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 09 Nov 2025, 07:05 pm
news-banner

गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस ने तीन खूंखार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने उन्हें हथियार सप्लाई करते हुए दबोचा है। इनमें से एक आतंकी यूपी का रहने वाला है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

गुजरात के अहमदाबाद में एटीएस ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने हथियार सप्लाई करते हुए तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीन आतंकियों में से एक आतंकी की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के निवासी के रूप में हुई है। पकड़ा गया आतंकी आजाद झिंझाना कस्बे के मोहल्ला शेखा मैदान का रहने वाला है। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को मिली, पुलिस और खुफिया एजेंसियां एक्टिव हो गईं है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शामली के एसपी एनपी सिंह ने आजाद के झिंझाना निवासी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि उसके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 

एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि आजाद ने किसी मदरसे में दीनी तालीम हासिल की थी। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि वह किन लोगों के संपर्क में था और किस नेटवर्क के जरिए आतंकी गतिविधियों से जुड़ा। पुलिस की टीमें उसके घर और आसपास के इलाकों में भी छानबीन कर रही हैं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि स्थानीय स्तर पर उसे किसी ने मदद तो नहीं की। अहमदाबाद में एटीएस ने रविवार को तीन आतंकियों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद, मोहम्मद सुहेल पुत्र, और आजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से कई हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों किसी बड़े आतंकी संगठन से जुड़े हैं और देश में आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे।


शामली पुलिस आसपास के इलाकों में रख रही नजर 

गुजरात एटीएस की कार्रवाई के बाद यूपी पुलिस भी सतर्क हो गई है। झिंझाना और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक आजाद का परिवार कई सालों से झिंझाना में रह रहा है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह इलाके में नहीं देखा गया था। पुलिस उसके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रही है ताकि उसके संपर्कों और गतिविधियों के बारे में सुराग मिल सके। इस गिरफ्तारी के बाद शामली में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस नेटवर्क की जड़ें यूपी में तो नहीं फैली हुई हैं।


यह भी पढ़ें- बुरका पहनकर करते थे कांड, पुलिस को चल गया पता, फिर जो हुआ, आप कहेंगे- बढ़िया

advertisement image