शादीशुदा महिला पति को दे रही थी धोखा, फिर पति ने किया ऐसा काम कि जानकर आप भी कहेंगे सही किया..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 18 Jun 2025, 03:35 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला अपने पति को धोखा दे रही थी। इस पर उसके पति ने ऐसा काम किया कि आप भी जानकर कहेंगे, सही किया। आइये खबर में पूरा मामला जान लेते हैं।

युवक ने पत्नी की शादी प्रेमी संग कराई, फिर रोते हुए किया विदा
जौनपुर जिले के सुइथाकला ब्लॉक के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां अरविंद को अपनी पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चला तो उसने पत्नी के शादी प्रेमी के साथ करा दिया। मंदिर में शादी कराने के बाद नम आंखों से उसको विदा किया। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए।


बताया जा रहा है कि दो साल पहले अरविंद की शादी खेतासराय की युवती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अरविंद को पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हुई। उसे पता चला कि उसकी पत्नी का विवाह से पहले यशवंत बिंद से प्रेम संबंध थे और विवाह के बाद भी दोनों संपर्क में थे। कुछ दिन बाद पत्नी मायके गई और वहां से प्रेमी के साथ भाग गई। अरविंद ने काफी प्रयासों के बाद पत्नी को वापस लाकर सुधारने की कोशिश की, लेकिन वह आत्महत्या की धमकी देने लगी। अरविंद उसे नोएडा ले गया, लेकिन वहां भी स्थिति नहीं बदली और पत्नी घंटों अपने प्रेमी से बात करती रही। अंत में परेशान होकर अरविंद ने दोनों की शादी निर्णय लिया। वह पत्नी को लेकर जौनपुर लौटा और दुर्गा मंदिर में यशवंत को बुलाकर दोनों की शादी करवाई। शादी के बाद अरविंद ने उन्हें शुभकामनाएं देकर विदा किया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। 


दरोगा ने युवक को दी एनकाउंटर की धमकी, अब जाएगा जेल
जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को बुजुर्ग महिला से बदसलूकी और उसके नाती को एनकाउंटर की धमकी देना भारी पड़ गया। यहां कोटवार बाजार इलाके में एक विवादित जमीन के मामले में दरोगा ने पीड़ित परिवार पर दबाव बनाते हुए बुजुर्ग महिला के नाती को गोली मारने की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दरोगा की दबंगई और महिला का पैरों में गिरकर रहम की गुहार लगाना साफ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जौनपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, वह मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। इस प्रकरण के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है।


मौत का तांडव, कार ने 6 को रौंदा
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में मंगलवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां नेशनल हाईवे पार कर रहे पांच बच्चों सहित छह लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलापुर और फिर जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान 15 वर्षीय अमित की मौत हो गई। अन्य पांच घायलों में मिश्रापुर निवासी ईशु, देवीपुर निवासी शैलेश और सचिन और सुरेश चंद्र की बेटी लक्ष्मी शामिल हैं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक अमित के घर में मातम छा गया है।


यह भी पढ़ें- नशा मिलाकर ई-रिक्शा वालों से कहते थे भैया कोल्डड्रिंक पी लो, फिर करते थे ऐसा काम कि दंग रह जाएंगे आप...पुलिस ने चार को दबोचा

advertisement image