IND vs SA T20: गेहूं बेचकर खरीदा टिकट, मैच रद्द हुआ तो रोने लगा फैन, नाराज दर्शकों ने वापस मांगा टिकट का पैसा

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 18 Dec 2025, 11:42 am
news-banner

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार शाम कोहरे और स्मॉग की वजह से इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला टी-20 मैच रद्द कर दिया गया। इसको लेकर फैंस में खासा नाराजगी देखने को मिली। एक फैंस मीडिया के सामने रोने लगा और बोला कि तीन बोरी गेहूं बेच के मैच का टिकट

उत्तर भारत में जारी कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और 400 के पार पहुंच चुके खतरनाक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह फीका कर दिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को प्रस्तावित चौथा टी-20 मुकाबला एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। रात 9:25 बजे अंपायरों ने आधिकारिक तौर पर मैच रद्द होने की घोषणा की, जिसके साथ ही स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों की उम्मीदें टूट गईं। यह केवल एक क्रिकेट मैच का रद्द होना नहीं था, बल्कि उन तमाम सपनों और मेहनत पर पानी फिर जाना था, जो प्रशंसक इस शाम के लिए लेकर आए थे।


मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम के बाहर निराशा साफ नजर आई। कई फैंस मायूस होकर लौटते दिखे। एएनआई से बातचीत में एक दर्शक की कहानी ने सभी को भावुक कर दिया। उसने बताया कि वह गेहूं की तीन बोरियां बेचकर टिकट के पैसे जुटा पाया था, ताकि अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते देख सके। उसके लिए टिकट का रिफंड मायने नहीं रखता था, वह टीम इंडिया को मैदान पर उतरते हुए देखना चाहता था। इसी तरह कई प्रशंसक दूर-दराज के जिलों और गांवों से घंटों का सफर तय कर लखनऊ पहुंचे थे। उनके लिए यह मुकाबला एक यादगार अनुभव बनने वाला था, लेकिन मौसम ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि बीसीसीआई की नीति के अनुसार दर्शकों को टिकट की राशि वापस मिलेगी, लेकिन उस उत्साह और संघर्ष की भरपाई संभव नहीं है।


सिर्फ कोहरा नहीं जहरीली हवा भी मैच कैंसिल करने का बड़ा कारण

लखनऊ में स्मॉग की वजह से खिलाड़ियों की सेहत को लेकर भी चिंता बनी रही। शाम 7:30 बजे मैच शुरू होना था, उससे पहले खिलाड़ी वार्म-अप कर ड्रेसिंग रूम लौट चुके थे। इस दौरान स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को डगआउट में सर्जिकल मास्क पहने देखा गया, जिसने लखनऊ की जहरीली हवा की स्थिति को उजागर कर दिया। 400 से ऊपर का AQI और शून्य के करीब दृश्यता में खेल कराना न सिर्फ असंभव था, बल्कि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा था। हालात का जायजा लेने के लिए बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी स्टेडियम पहुंचे, लेकिन मौसम के आगे किसी की नहीं चली।


मैच के लिए तय नहीं था रिजर्व डे, अब अहमदाबाद रवाना होगी टीम

इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे तय नहीं था, इसलिए अब दोनों टीमें अहमदाबाद रवाना होंगी। फिलहाल सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। अब 19 दिसंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला पांचवां और अंतिम मुकाबला ही सीरीज का फैसला करेगा। लखनऊ से खाली हाथ लौटे दर्शकों के लिए अब टीवी स्क्रीन पर अहमदाबाद का रोमांच ही आखिरी सहारा रह गया है।


यह भी पढ़ें- घने कोहरे और शीतलहर से दिन की शुरुआत, 50 से अधिक ट्रेनें लेट तो कई फ्लाइट कैंसिल, आने वाले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

advertisement image