Curated By:
shivup |
Hindi Now Uttar Pradesh • 16 Feb 2026, 12:28 pm
कानपुर में वैलेंटाइन डे की शाम गर्लफ्रेंड से मिलने निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव दबौली वेस्ट इलाके में रेलवे ट्रैक के पास मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार का कहना है कि युवक घर से एक घंटे में लौटने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात उसकी मौत की खबर आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराई और जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है और मामले में कार्रवाई की मांग की है।
घर से कहा था—साड़ी देकर लौटूंगा, फिर नहीं आया वापस
मृतक की पहचान जरौली फेस-2 निवासी आदर्श शर्मा (25) के रूप में हुई है, जो ऑयल टैंकर में क्लीनर का काम करता था। परिवार के अनुसार, आदर्श शाम को मां की दवा लाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अपनी बड़ी बहन को बताया कि वह अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है और उसे साड़ी देकर जल्दी लौट आएगा। परिवार ने बताया कि दोनों की मुलाकात करीब दो साल पहले एक फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी। युवती की छह महीने पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा, जिसे लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
रेलवे ट्रैक के पास मिला शव, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
देर रात राहगीरों की सूचना पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान युवक की जेब से मिले एक आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। परिवार का आरोप है कि पहले भी प्रेमिका के पति से युवक का विवाद हुआ था और इस बार भी उसी ने घटना को अंजाम दिया हो सकता है। परिजनों का कहना है कि युवक का मोबाइल और पर्स भी मौके से गायब थे, जिससे उन्हें संदेह और गहरा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिवार की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- यूपी से आई हिला देने वाली खबर, रिटायर्ड फौजी ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, फिर रेलवे लाइन पर लेटकर कर लिया सुसाइड