सहारनपुर से MBBS डॉक्टर गिरफ्कार, कश्मीर पुलिस ने पकड़ा, बड़े कांड का आरोप, मामला जान आपके उड़ जाएंगे होश!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 07 Nov 2025, 12:05 pm
news-banner

यूपी के सहारनपुर के एक डॉक्टर का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। आरोपी डॉक्टर कश्मीर का रहने वाला है और उस पर जैश ए मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है। इस मामले में उसे कश्मीर पुलिस ने पकड़ा है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

सहारनपुर में तैनात एक डॉक्टर को आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पोस्टर लगाने के आरोप में श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर की पहचान डॉ. अदील अहमद राठर के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है। वह सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित फेमस हॉस्पिटल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत थे। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टरों में भड़काऊ और संगठन के पक्ष में लिखे संदेश थे, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव फैल गया। घटना के बाद पुलिस ने 28 अक्टूबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, जिनमें एक युवक को पोस्टर लगाते हुए देखा गया। फुटेज की जांच से पता चला कि वह व्यक्ति डॉ. अदील अहमद राठर है। बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर अपने पैतृक घर अनंतनाग गया था, उसी दौरान उसने श्रीनगर में पोस्टर लगाए थे। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद श्रीनगर पुलिस की टीम गुरुवार को सहारनपुर पहुंची और यहां एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात कर गिरफ्तारी की अनुमति ली। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद स्थानीय पुलिस और SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की मदद से डॉ. अदील को अंबाला रोड स्थित अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना सदर बाजार लाया गया, जहां से उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर श्रीनगर पुलिस को सौंप दिया। वहां पहुंचकर उससे पूछताछ की जाएगी। जांच में यह भी सामने आया है कि डॉ. अदील का सहारनपुर में अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उन्होंने हाल ही में 4 अक्टूबर को सहारनपुर की एक महिला डॉक्टर से निकाह किया था। इससे पहले वह दिल्ली रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में भी काम कर चुका था। इस संबंध में एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि श्रीनगर पुलिस के अनुरोध पर स्थानीय पुलिस ने सहयोग किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर श्रीनगर में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था। कश्मीर पुलिस ने अदालत से ट्रांजिट रिमांड ली है और उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच श्रीनगर पुलिस के आतंकी मामलों की विशेष इकाई कर रही है, जो यह पता लगाने में जुटी है कि क्या डॉक्टर के आतंकी संगठन से कोई सीधा संपर्क था या वह किसी के बहकावे में आया था।


यह भी पढ़ें- बॉयफ्रेंड के घर जबरन घुसी गर्लफ्रेंड, कहा- मेरी मांग भरो या फिर मेरी मांग पूरी करो, पूरा मामला जान आप कहेंगे- ओएमजी

advertisement image