पत्नी को फंसाने के लिए कर दिया ऐसा कांड! जीवनभर रोएगा वकील

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 07 Jun 2025, 12:56 pm
news-banner
देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी को फंसाने के लिए ऐसा कारनामा किया है कि अब अपने किए-कराए को लेकर जीवनभर पछताएगा। आइये खबर में जानते हैं कि आखिर युवक ने ऐसा क्या कांड किया है?

राजधानी दिल्ली से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक वकील ने अपनी पत्नी को फंसाने के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धमकी देने वाला फोन पत्नी के घर में फेंक दिया। उसने शराब के नशे में यह कांड किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे अपने किए-धरे को लेकर जीवनभर पछताना पड़ेगा।


बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से वकील है और सदर तहसील में बैनामा लेखक के रूप में काम करता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक कलह से परेशान था, उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई है और वह डिप्रेशन में था। नशे की हालत में उसने यह धमकी दी थी। पुलिस को आरोपी के पास से वकालत की डिग्री और फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपी ने धमकी भरा फोन करने के बाद मोबाइल को पत्नी के घर यानी अपने ससुराल में फेंक दिया और फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल की बरामदगी के लिए उसे साथ लिया है।


आरोपी की पहचान श्लोक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और गाजियाबाद के न्यू पंचवटी कॉलोनी में अपनी मां के साथ रहता है। उसका डेढ़ साल से पत्नी से विवाद चल रहा था, जो वर्तमान में दिल्ली के नरेला में रहती है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को फंसाने के लिए यह योजना बनाई थी, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


112 नंबर पर कॉल कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की दी थी धमकी

गाजियाबाद पुलिस को 5 जून की रात करीब 11 बजे एक कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि वह रेखा गुप्ता को जान से मार देगा। कॉल के बाद दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस एक्टिव हो गई। हालांकि कुछ देर बाद कॉलर का फोन बंद हो गया। पुलिस ने नंबर ट्रेस कर सिम कार्ड की जानकारी हासिल की, जो गोरखपुर में रजिस्टर्ड पाया गया। इसके बाद पुलिस ने लगातार दो दिन कार्रवाई कर शनिवार को आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने यह धमकी क्यों दी और उसकी असली मंशा क्या थी। आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।


यह भी पढ़ें- दो दिन तक 17 राज्यों में मचेगी तबाही! जानें क्यों?

advertisement image