दुनिया की सबसे अनोखी शादी; मर चुकी प्रेमिका संग प्रेमी ने लिए 7 फेरे, मांग में भरा सिंदूर

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 16 Jun 2025, 11:23 am
news-banner
ऐसी शादी और प्रेम के बारे में सुनकर लोग हैरान होने के साथ दुखी भी हैं, आइए जानते हैं पूरा मामला

यूपी के महराजगंज जिले में एक ऐसी शादी हुई,जो दुनिया में कहीं भी और कभी भी नहीं हुई। इस शादी में पंडित जी उदास मन से जहां मंत्र पढ़ रहे थे, वहीं परिवार और रिश्तेदार गमगीन थे। मंगलगीत की जगह महिलाएं करुण क्रंदन कर रही थीं। हर  आंख से नम थी औरआंसू निकल रहे थे। दरअसर,  महाराजगंज के निचलौल की प्रियंका और सन्नी मद्धेशिया का लंबे समय से अफेयर चल रहा था। दोनों के परिवार वालों को जब इसके बारे में पता चला तो विरोध किया, फिर मान गए। इसके बाद दोनों की सगाई करके शादी की तारीख तय कर दी गई। करीब पांच महीने पहले शादी की तारीख तय हुई थी।


शादी से पहले युवती ने कर ली आत्महत्या

प्रियंका के घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं। मैरिज हाउस, टेंट-हलवाई सब बुक हो चुके थे। लेकिन इसी बीच कुछ  रविवार को प्रियंका की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने आत्महत्या कर ली। हालांकि आत्महत्या क्यों की, इसका कारण कहीं से स्पष्ट नहीं हो रहा है। सगाई के बाद सन्नी और प्रियंका की आंखों में ढेरों अरमान थे. लेकिन, शादी से पहले प्रेमिका की सांसों की डोर टूट जाने से सन्नी की दुनिया ही उजड़ गई।


प्रेमी का फैसला सुन हैरान रह गए परिजन

प्रेमिका की असमय मौत से आहत हो गया।फिर उसने जो फैसला लिया, उसने सभी को हैरान कर दिया। सन्नी जीते-जी जो अरमान वह पूरे नहीं कर सका, उसे अब करने की उसने इच्छा जताई और परिवार वालों से कहा। सन्नी ने कहा कि प्रियंका को वचन दिया था कि उसे अपनी दुल्हन बनाएगा। साथ रहने का वादा भले ही पूरा नहीं हो पाया लेकिन, अंतिम विदाई में उसकी अर्थी सुहागन के रूप में ही उठेगी। प्रेमिका के शव से ही शादी करने का उसने प्रस्ताव रखा। 


मरने के बाद निभाया वादा

यह सुनकर कुछ देर के लिए सभी लोग स्तब्ध हो गए लेकिन। दोनों के प्रेम को देखते हुए रोते-बिलखते परिजनों ने शव से शादी के लिए रजामंदी दे दी। अंतिम संस्कार के लिए बुलाए गए पंडित जी शादी का मंत्र पढ़ा। मंगलगीत की जगह महिलाएं रोती रहीं। मौके पर उमड़ी भीड़ की आंखों से आंसू के सैलाब बह रहे थे। वैदिक मंत्रों के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की शव से शादी की और मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद सुहागन के रूप में युवती की अर्थी उठी। अंत्येष्टि स्थल पर पहुंच प्रेमी ने प्रेमिका को मुखाग्नि दी। थानाध्यक्ष निचलौल अखिलेश वर्मा ने बताया कि लड़की के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। हालांकि मौत के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया था।


advertisement image