Curated By:
editor1 |
Hindi Now Uttar Pradesh • 09 Nov 2025, 07:33 pm
झांसी में रविवार दोपहर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने एक सनसनीखेज वारदात हुई। करीब सवा दो बजे एक शादीशुदा युवक ने एमबीए की छात्रा को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों ने दोनों को सड़क पर खून से लथपथ पड़ा देखा तो तुरंत ऑटो से झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया, जबकि लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान ललितपुर निवासी मनीष साहू (26) के रूप में हुई है। घायल छात्रा कृतिका चौबे (22) भी ललितपुर के तालाबपुरा मोहल्ले की रहने वाली है और बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में एमबीए फर्स्ट ईयर की छात्रा है। दोनों के बीच सात साल से प्रेम संबंध थे और संयोग से आज ही के दिन दोनों ने सात साल पहले एक-दूसरे को प्रपोज किया था। बताया जा रहा है कि आज का दिन दोनों के लिए खास था, इसलिए वे मिलने झांसी में यूनिवर्सिटी के बाहर पहुंचे थे।
कनपटी चीरते हुए निकली गोली, सिर के उड़े चीथड़े
कृतिका हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, जबकि मनीष पहले से शादीशुदा था, हालांकि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच मुलाकात के दौरान किसी बात पर विवाद हुआ। गुस्से में मनीष ने तमंचा निकालकर कृतिका पर गोली चला दी और फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोली उसकी कनपटी को चीरते हुए आरपार हो गई और खोपड़ी के चीथड़े उड़ गए। इस तरह उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृतिका लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनकर लोग भागे और देखा कि दोनों सड़क पर खून से लथपथ पड़े हैं। उन्होंने तुरंत ऑटो से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा।
यूनिवर्सिटी का छात्र नहीं था मृतक
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपी युवक छात्र नहीं था और निजी कारणों से यह घटना हुई है। युवती का इलाज जारी है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। प्रारंभिक जांच में यह प्रेम संबंध से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें- नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार सवारी टेम्पो पलटा, मची चीख-पुकार