पवन सिंह की बर्थडे पार्टी में बवाल, स्टेज पर चढ़ गया युवक, फिर जो हुआ, आप कहेंगे- आम बात है!

Curated By: shivnowup | Hindi Now Uttar Pradesh • 06 Jan 2026, 12:17 pm
news-banner

लखनऊ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह की 40वीं बर्थडे पार्टी में फैंस के बेकाबू हो गए। इस दौरान मौके पर हंगामा हो गया। स्टेज पर चढ़ने को लेकर युवक के साथ हाथापाई भी हो गई। पार्टी में कई राजनीतिक हस्तियां भी शामिल रहीं।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह की 40वीं जन्मदिन पार्टी उस वक्त विवादों में आ गई, जब उनके स्टेज पर पहुंचने से पहले ही फैंस बेकाबू हो गए। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में आयोजित इस पार्टी के दौरान एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ गया। सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे नीचे उतारने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की के बाद हाथापाई शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। थोड़ी देर बाद पवन सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और पार्टी दोबारा शुरू हो सकी। हालांकि स्टेज पर चढ़ने वाले युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।


स्टेज पर पहुंचते ही भावुक हुए पवन सिंह
जन्मदिन समारोह के दौरान पवन सिंह की मां ने स्टेज पर आकर उनके गले में चेन पहनाई, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। पवन सिंह ने मंच से कहा कि मां का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “मां है तो जीवन है, मां नहीं तो कुछ नहीं। आज मां ने फिर से आशीर्वाद दे दिया है, अब मैं कुछ भी हासिल कर सकता हूं।” पवन सिंह ने यह भी बताया कि पहले उनके पास हनुमान जी का लॉकेट वाली एक चेन थी, जो चोरी हो गई थी और उसके बाद वह खुद को कमजोर महसूस कर रहे थे।


हस्तियों की मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
इस बर्थडे पार्टी में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने पवन सिंह के साथ केक काटा और उनकी मां के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन भी बिहार से विशेष रूप से पवन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस दौरान पवन सिंह ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा चंदौली से भाजपा विधायक सुशील सिंह और जौनपुर से एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। धनंजय सिंह ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए पवन सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की।


वायरल वीडियो और तीसरी शादी की अटकलें
पार्टी से एक दिन पहले पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक महिला के साथ केक काटते नजर आए। महिला की मांग में सिंदूर होने के कारण सोशल मीडिया पर उनकी तीसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। वीडियो में पवन सिंह लड़खड़ाते हुए दिखाई दिए और महिला उन्हें संभालती नजर आई। यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे। हालांकि बाद में सामने आया कि वीडियो में दिख रही महिला एक्ट्रेस महिमा सिंह हैं, जो पवन सिंह के साथ फिल्म और हाल ही में लॉन्च हुए गाने ‘बानी लइका’ में काम कर रही हैं।


गायक से सुपरस्टार बनने तक का सफर
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत एक गायक के रूप में की थी। ‘लॉलीपॉप लागेलू’, ‘कमरिया हिला रहल बा’ और ‘राते दिया बुताके’ जैसे सुपरहिट गानों ने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया। अभिनय में भी उन्होंने कई हिट फिल्मों के जरिए अपनी मजबूत पहचान बनाई है।


यह भी पढ़ें- सगाई के बंधन में बंधीं नुपूर सेनन, बहन कृति सेनन का इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं बहुत रोने वाली हूं

advertisement image