मदरसे की शर्मनाक करतूत, 13 साल की छात्रा से मांगा वर्जिनिटी सर्टिफिकेट, पूरा मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 24 Oct 2025, 02:23 pm
news-banner

यूपी के मुरादाबाद से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक मदरसे ने 13 साल की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगा। इस मामले में अब हंगामा मच गया है। आइये पूरा मामला जानते हैं।

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां दिल्ली रोड स्थित एक मदरसे में 13 वर्षीय छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट मांगने का आरोप लगा है। परिजनों के इनकार करने पर छात्रा का नाम काट दिया गया और उन्हें टीसी थमा दिया गया। इतना ही नहीं, एडमिशन के समय जमा की गई फीस भी वापस नहीं की गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद जांच शुरू हो गई है।


चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति ने मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को पत्र लिखकर बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी लोधीपुर स्थित मदरसे में पढ़ती थी। उन्होंने वर्ष 2024 में बेटी को सातवीं कक्षा में दाखिला दिलाया था और 35 हजार रुपये फीस के रूप में जमा किए थे। इस वर्ष बेटी ने सातवीं पास की थी और आठवीं में प्रवेश होना था। शिकायतकर्ता के मुताबिक पत्नी के मायके प्रयागराज जाने के कारण 16 जुलाई को बेटी को कुछ दिनों के लिए घर बुला लिया गया था। जब 21 अगस्त को पत्नी बेटी को वापस मदरसे में छोड़ने पहुंचीं तो प्रिंसिपल और एडमिशन इंचार्ज ने प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया।


मदरसा प्रबंधन ने कहा मेडिकल कराकर वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लेकर आओ

आरोप है कि उन्होंने कहा कि पहले मेडिकल कराकर वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लेकर आना होगा, तभी दोबारा प्रवेश मिलेगा। नाबालिग की मां ने उनकी इस हरकत पर आपत्ति जताई तो मदरसे के कर्मचारियों ने गाली-गलौज किया और कहा कि अब बच्ची को दोबारा प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें जबरन टीसी थमा दी गई। परिजनों ने कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आखिरकार छात्रा के पिता ने एसएसपी से न्याय की मांग की।


एसएसपी ने कहा- मामला संवेदनशील, दिए जांच और कार्रवाई के निर्देष

एसएसपी सतपाल अंतिल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पाकबड़ा थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी व्यक्ति की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए इसकी तहकीकात निष्पक्ष रूप से की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


यह भी पढ़ें- इंस्टा पर दोस्ती और फिर दगा, मौके पर पहुंच गई पुलिस, फिर जो हुआ, आप कहेंगे धोखेबाजों के साथ यही होना चाहिए!

advertisement image