Curated By:
editor1 |
Hindi Now Uttar Pradesh • 23 Sep 2025, 07:23 pm
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया। हालांकि वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और पकड़ा गया। उसकी शारीरिक बनावट और हाव-भाव पर शक होने के बाद ग्रामीणों ने उसे रोक लिया। पूछताछ के दौरान जब उसका बुर्का हटवाया गया तो लोगों के पैलों तले जमीन खिसक गई। हकीकत कुछ और थी और बुर्के के भीतर हट्टा-कट्टा नौजवान था। इस दौरान पता चला कि वह एक हिंदू लड़की से मिलने आया था। यह जानकर लोग नाराज हो गए। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कुछ ही समय में पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह घटना गौरी बाजार थाना क्षेत्र के चोरखरी चौराहे की है। जानकारी के मुताबिक गौरीबाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय एक किशोरी की सोशल मीडिया के जरिए गौरीबाजार के पिपराबारी गांव के रहने वाले सुहेल अली से दोस्ती हुई थी। दोनों एक साल से बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि सुहेल सोमवार को किशोरी से मिलने के लिए बुर्का पहनकर उसके घर पहुंचा। किशोरी का आरोप है कि सुहेल ने बिना उसकी मर्जी के उसके साथ छेड़खानी की और फिर शारीरिक संबंध बनाए। जब वह भागने लगा तो लोगों ने उसे चौराहे पर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
इस घटना के बाद किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले पर बात करते हुए सीओ हरिराम यादव ने बताया कि बुर्का पहने हुए पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण समेत अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुष्कर्म के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में महिला पुलिस ने बदमाशों को दिखाए आसमान में तारे, मामला जान आप भी कहेंगे बढ़िया!