नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार सवारी टेम्पो पलटा, मची चीख-पुकार

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 09 Nov 2025, 06:53 pm
news-banner

उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रविवार देर शाम एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सवारी टेम्पो पलट गया है। इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। आइये पूरा हादसा जानते हैं।

यूपी के नोएडा से एक दर्दनाक हादसे की खबर है। यहां एफएनजी रोड पर एक तेज रफ्तार छोटा टेम्पो अचानक पलट गया। हादसे में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। इसे पुलिस ने काफी प्रयासों के बाद खुलवाया। हादसे की जांच जारी है।


यह हादसा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा स्थित पर्थला फ्लाईओवर के पास हुआ है। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गाजियाबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद जाने वाले एफएनजी फ्लाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कई लोग पुल से नीचे गिर गए, जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।


तेज रफ्तार से दौड़ रहा था पिकअप, अचानक मोड़ आने पर नहीं संभला वाहन

बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद वाहन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। थोड़ी ही देर में एंबुलेंस भी पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया गया।


पुल के मोड़ पर अनियंत्रित होने से हादसा, कई लोग पुल के नीचे गिरे

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह दुर्घटना शाम करीब पांच बजे एफएनजी पुल पर पार्थला बहलोलपुर के पास हुई। बिसरख हनुमान मंदिर की दिशा से आ रहा एक छोटा हाथी (पिकअप वाहन) पुल के घुमावदार मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में करीब बीस ढोल वादक, छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। पलटने के बाद कई लोग पुल पर इधर-उधर गिर पड़े, जबकि चार से छह लोग पुल से नीचे जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी के बीच पुलिस ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


यह भी पढ़ें- बिहार में बवाल, राजद नेता की गाड़ी पर फायरिंग, क्या हुआ नेता जी के साथ? जानें पूरा मामला!

advertisement image