गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, बदमाशों ने मां-बेटी के साथ जो किया, जानकर हिल जाएंगे आप!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 25 Nov 2025, 04:58 pm
news-banner

यूपी के गोरखपुर जिले में एक दर्दनाक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया है। यहां बदमाशों ने मां-बेटी को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आइये पूरा घटनाक्रम जानते हैं।

गोरखपुर में सोमवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी है। उन्होंने मां-बेटी को धारदार हथियार से काट डाला। दोनों के शरीर पर गहरे घाव मिले हैं। रात करीब साढ़े 9 बजे दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस, डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी घर की बारीकी से जांच की। शुरुआती जांच में पता चला कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। फिलहाल इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।


घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के घोसी पुरवा, गीता वाटिका कॉलोनी के पास स्थित मकान की है। यहां 60 वर्षीय विमला अपनी 90 वर्षीया मां शांति देवी के साथ रहती थीं। घर में कुछ किरायेदार भी रहते थे। विमला पिछले आठ वर्षों से रामा फर्नीचर की दुकान पर काम कर रही थीं। शांति देवी मूल रूप से पीपीगंज की रहने वाली थीं और उनके पति का निधन करीब 30 साल पहले हो चुका था। उनकी बड़ी बेटी सुशीला शादी के बाद लखनऊ में रहती हैं, जबकि विमला ने विवाह नहीं किया था।


दुकान मालिक रामानंद ने बताया कि रविवार शाम विमला घर लौटी थीं, लेकिन सोमवार सुबह से उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। कई बार फोन करने पर भी जवाब न मिलने पर रात 8 बजे वह खुद उनके घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया गया। दरवाजा तोड़ने पर दोनों के शव मिले। जांच में पाया गया कि रात में भोजन मंगाया गया था और दूध चूल्हे पर गर्म किया गया था, जिससे अंदेशा है कि वारदात देर रात हुई है।


पड़ोसियों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, विमला के सिर पर भारी हथियार से वार किया गया था, जबकि शांति देवी के शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले। घटनास्थल की गहन जांच जारी है और पुलिस पड़ोसियों व गवाहों से पूछताछ कर रही है। पड़ोसी विशाल गुप्ता ने बताया कि मां-बेटी पिछले दो दिनों से घर से बाहर नहीं दिखीं, तभी शक हुआ और फिर यह दिल दहलाने वाली सच्चाई सामने आई।


यह भी पढ़ें- कल जानी थी बारात, एक दिन पहले ही लेखपाल ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जान आप भी हो जाएंगे हैरान!

advertisement image