बार-बार आ रही थी कराहने की आवाज! महिला को इस हाल में देख उड़ गए लोगों के होश..

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 04 Jul 2025, 04:28 pm
news-banner
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खजनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार भोर बीआरसी के पीछे एक 40 वर्षीय महिला गंभीर हालत में पाई गई। उसका सिर ईंट से बुरी तरह कुचला गया था। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। महिला को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है और वह जिंदगी और मौत लड़ रही रही है।


शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बीआरसी परिसर के पास स्थित एक स्कूल के स्टाफ ने कराहने की आवाज सुनी। पहले इसे किसी जानवर की आवाज समझा गया। इसके बाद आवाजें तेज होने पर पास जाकर देखा गया तो महिला खून से लथपथ और दर्द से तड़पती मिली। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। इससे प्रतीत होता है कि हमलावरों ने उस पर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। घटना देखकर स्कूल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ खजनी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को एंबुलेंस से तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी साउथ जितेंद्र कुमार और सीओ खजनी उदय प्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों और आसपास के क्षेत्र से पूछताछ की गई, ताकि हमलावरों का कोई सुराग मिल सके।


दुष्कर्म की आशंका, हत्या की कोशिश
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसे बेरहमी से मारा गया है। हालांकि महिला की हालत इतनी गंभीर है कि अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसका बयान दर्ज किया जा सका है। पुलिस अब बीआरसी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना के समय की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।


खजनी थाने से 100 मीटर दूर का मामला

यह वारदात खजनी थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित एंगल से जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ हुई बर्बरता से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस प्रशासन ने जल्द ही इस मामले का खुलासा करने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें- मकान मालकिन निकली सरगना! सहेलियों के साथ मिलकर गंदा काम.. चौंक जाएंगे आप

advertisement image