दिल्ली ब्लास्ट के खिलाफ मुस्लिम महासंघ, अध्यक्ष बोले- 'देशवासियों हम शर्मिंदा हैं, मुस्लिम आतंकवादी जिंदा हैं'

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 13 Nov 2025, 07:41 pm
news-banner

दिल्ली कार ब्लास्ट को मुस्लिम महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली ने शर्मनाक घटना बताया है। उन्होंने देशवासियों हम शर्मिंदा हैं, मुस्लिम आतंकवादी जिंदा हैं का नारा दिया है और आतंकवाद का पुतला जलाया है। आइये जानते हैं कि उनका क्या कहना है?

दिल्ली ब्लास्ट के बाद अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ा नारा दिया है। महासंघ के अध्यक्ष फरहत अली खान ने आतंकवाद का पुतला जलाते हुए कहा- 'भारतवासियों हम शर्मिंदा हैं, क्यों कि देश में अब भी मुस्लिम आतंकवादी जिंदा हैं।' उन्होंने कहा कि यह आतंकवादी कुछ बेगुनाह लोगों की जिंदगियां लेकर देश के पच्चीस करोड़ मुसलमानों की जिंदगियां नर्क बना देते हैं। मुस्लिम समाज को सोचने समझने और अमल करने की सकत जरूरत है। अब फैसला ले कि हमें हमेशा देश के साथ रहना है, न कि आतंकवाद के साथ।


फरहत अली ने कहा कि अगर जरा सा भी वतन से प्यार और मोहब्बत है तो हर मस्जिद मजार खानेखाह और मदरसों में देश प्रेम का संदेश और आतंकवाद का पुरजोर विरोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरना ये बात समझलो कि 'न समझोगे तो मिट जाओगे मुसलमानों, तुम्हारी दास्तां तक न होगी दास्तानों में।'


दिल्ली कार ब्लास्ट में क्या हुआ?

दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में बड़ा धमाका हुआ था। इस ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। अस्पतालों में उनका इलाज अभी जारी है। मरने वालों के शवों के चीथड़े उड़ गए थे। उनके हाथ-पैर और शरीर के अन्य अंग 100 मीटर के दायरे में बिखर गए थे। इतना ही नहीं आसपास की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। लोगों के घरों के खिड़की दरवाजे तक हिल गए थे और स्थानीय लोग दहशत में आ गए थे। इस घटना को सरकार ने आतंकी हमला माना है और राष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इस हमले में उन्हीं वाइट कॉलर डॉक्टरों का हाथ माना जा रहा है, जिन्हें हाल ही में हमले से पहले से लेकर बाद तक एटीएस ने गिरफ्तार किया है।


देशभर की 32 जगहों पर थी ब्लास्ट की साजिश

लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों के मुताबिक आतंकियों ने 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी पर दिल्ली समेत कई शहरों में सिलसिलेवार धमाके करने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने 32 कारों में बम और विस्फोटक सामग्री भरने की तैयारी की थी। इनमें ब्रेज़ा, स्विफ्ट डिजायर, इकोस्पोर्ट और आई-20 जैसी गाड़ियां शामिल थीं। अब तक ऐसी चार कारें बरामद की जा चुकी हैं।


यह भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट में बहुत बड़ा खुलासा, बाबरी का बदला, 32 कारों से ब्लास्ट कर पूरे देश को दहलाने की थी साजिश

advertisement image