मां-बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पूर्व मंत्री के बेटे समेत 2 गिरफ्तार, जेल में हाथ जोड़कर माफी मांगते आए नजर

Curated By: shivup | Hindi Now Uttar Pradesh • 18 Apr 2026, 06:38 pm
news-banner

मुजफ्फरनगर में मां-बेटी से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई हुई। पीड़ित परिवार ने जान का खतरा बताया है और पुलिस ने सुरक्षा का भरोसा दिया है।

मुजफ्फरनगर में मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी पूर्व मंत्री सुधीर बालियान का बेटा बताया जा रहा है। घटना नई मंडी थाना क्षेत्र के रेलवे रोड की है, जहां इवनिंग वॉक के दौरान वारदात हुई थी।


इवनिंग वॉक के दौरान की गई छेड़छाड़
पीड़ित परिवार के मुताबिक, मां और बेटी शाम को टहलने निकली थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।


वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
पीड़ित पक्ष ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान दोनों आरोपी हाथ जोड़ते नजर आए।


पीड़ित परिवार ने जताया जान का खतरा
पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा होने की बात कही है। वहीं, एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की गई है और आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

advertisement image