धनतेरस की रात और श्मशान घाट, नग्न खड़ी थी महिला, फिर जो हुआ, जानकर उड़ जाएंगे होश!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 30 Oct 2025, 05:30 pm
news-banner

यूपी के महराजगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को श्मशान घाट से नग्न अवस्था में ग्रामीणों ने पकड़ा और उसे पूरा गांव घुमाया है। आरोप है कि वह टोना टोटका कर रही थी। आइये पूरा मामला जानते हैं।

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां धनतेरस की रात 18 अक्टूबर को ग्रामीणों ने एक महिला को श्मशान घाट पर नग्न अवस्था में पकड़ लिया। आरोप है कि वह दो तांत्रिकों के साथ जादू-टोना कर रही थी। लोगों ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पीटा और फिर पूरे गांव में जुलूस की तरह घुमाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो 29 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि धनतेरस की रात करीब साढ़े 12 बजे गांव के कुछ लोगों को श्मशान घाट से आवाजें सुनाई दीं। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला दो तांत्रिकों के साथ पूजा-पाठ कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि महिला निर्वस्त्र अवस्था में तंत्र-मंत्र कर रही थी। यह देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। तभी भीड़ जुट गई और दोनों तांत्रिक मौका पाकर भाग निकले। लेकिन महिला ग्रामीणों के हाथ लग गई, जिन्हें उन्होंने पकड़ लिया और जमकर पीटना शुरू कर दिया।


नग्न अवस्था में पकड़ी गई महिला, भीड़ ने पूरा गांव घुमाया

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि भीड़ महिला को लात-घूसों से मार रही है और बार-बार पूछ रही है कि क्या कर रही थी यहां? जादू-टोना कर रही थी क्या? महिला खुद को बचाने की कोशिश करती रही, बार-बार चादर से शरीर ढकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने उसे चादर से खींचकर जमीन पर गिरा दिया। बाद में उसे पूरे गांव में घुमाया गया। जानकारी मिलने पर महिला का पति वहां पहुंचा और उसे किसी तरह ग्रामीणों से छुड़ाकर घर ले गया।


मौके से मिला लाल कपड़ा, फूल और माचिस की तीली

घटनास्थल पर पूजा-सामग्री के रूप में लाल कपड़ा, दीपक, फूल, माचिस की तीली, एक गिलास और टैट्रापैक जैसे सामान पाए गए हैं। इससे गांव वालों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जताई है। इस दर्दनाक घटना के बाद महिला मानसिक रूप से टूट गई। बताया जा रहा है कि सामाजिक अपमान के डर से उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन उसके पति ने उसे बचा लिया। इसके बाद दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए। पीड़ित महिला का पति गुटखा बेचने का काम करता है।


पुलिस अधिकारी बोले आरोपियों पर होगी कार्रवाई

पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो और घटनास्थल के आधार पर जांच चल रही है। कुछ ग्रामीणों से पूछताछ की गई है और महिला की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बहन का गला घोंटा, फिर लाश के तोड़े हाथ-पैर, बोरे में भरकर.. खौफनाक वारदात जानकर दंग रह जाएंगे आप!

advertisement image