बर्थडे पार्टी में नहीं दिया न्योता तो पड़ोसी को आया गुस्सा! किया ऐसा कांड, जानकर हिल जाएंगे आप

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 17 Jul 2025, 05:13 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने पार्टी में न्योता न देने से नाराज होकर खौफनाक कदम उठा लिया। आइये पूरा मामला जानते हैं। Neighbor killed women after not invited to birthday party in mahoba

महोबा जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां सावन माह में भगवान शिव के पूजन कार्यक्रम और बेटे का जन्मदिन मनाना एक परिवार को भारी पड़ गया। दरअसल पड़ोसी को घरेलू पार्टी में न बुलाने से उसने एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस मामले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि खरेला थाना क्षेत्र के बसौठ गांव निवासी अंबिका प्रसाद तिवारी के घर पर सावन के शुभ अवसर पर शिव पूजन और उनके बेटे का जन्मदिन मनाया गया था। इस मौके पर रिश्तेदारों और परिवार वालों को आमंत्रित किया गया था। गांव में पड़ोसियों को आमंत्रण नहीं दिया गया था। इसी बात से पड़ोसी ललतेश कुमार गुप्ता नाराज हो गया। उसने कार्यक्रम में न बुलाए जाने को अपना अपमान मानते हुए विवाद की नीयत बना ली। इसके बात बुधवार रात उसने अंबिका प्रसाद के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और उन्हें धमकी दी। परिजन इसे मामूली विवाद मानकर शांत हो गए और घर में सो गए। गुरुवार सुबह तकरीबन 5 बजे जब अंबिका प्रसाद की बुजुर्ग बुआ सावित्री तिवारी घर की साफ-सफाई कर कूड़ा फेंकने बाहर निकलीं, तभी घात लगाए बैठे ललतेश ने उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे गांव में इस सनसनीखेज घटना से आक्रोश और भय का माहौल है। मृतका के परिजन अंबिका प्रसाद तिवारी ने पुलिस को बताया कि उनका ललतेश से कोई निजी विवाद नहीं था, सिर्फ कार्यक्रम में आमंत्रित न किए जाने को लेकर वह नाराज था और इसी बात को लेकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि फिलहाल इस घटना को कूड़ा फेंकने के विवाद के चलते बताया गया है, जिसमें लाठी-डंडों से हमला हुआ। इस दौरान महिला की मौत हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है।


यह भी पढ़ें- आशिक मिजाज दरोगा, रात को भेजे नाबालिग लड़की को मेसेज, कहा- बाबू एक बार..

advertisement image