लखनऊ में पकड़ी गई 10 करोड़ की हीरोइन, नेपाल रूट से दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई, बस से माल ले जा रहा था तस्कर

Curated By: shivup | Hindi Now Uttar Pradesh • 14 Feb 2026, 01:20 pm
news-banner

लखनऊ में पकड़ी गई करोंड़ो कि हेरोइन नेपाल के रास्ते दिल्ली-एनसीआर में भेजी जा रही 10.4 करोड़ की हेरोइन डीआरआई टीम ने बस से बरामद की। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और ड्रग्स तस्करी से जुड़े नेटवर्क व सप्लाई चेन की जांच अब तेज कर दी गई है।

लखनऊ में पकड़ी गई करोंड़ो कि हेरोइन नेपाल के रास्ते दिल्ली-एनसीआर तक बड़े पैमाने पर खतरनाक नशे की सप्लाई किए जाने के नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की टीम ने बीबीडी क्षेत्र के पास एक बस में छापेमारी कर करीब 10.4 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद की। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक यात्री को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। शुरुआती जांच में यह सामने आया कि यह खेप अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के जरिए भारत में पहुंचाई जा रही थी और इसका अंतिम गंतव्य दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र था।


सादी वर्दी में टीम ने रोकी बस, जांच में मिला बड़ा सुराग

सूत्रों के अनुसार, डीआरआई की टीम पहले से मिली खुफिया सूचना के आधार पर सादी वर्दी में मौके पर पहुंची और संदिग्ध बस को रुकवाया। शुरुआत में बस स्टाफ ने कार्रवाई पर आपत्ति जताई, लेकिन एजेंसी की जानकारी मिलने के बाद सहयोग किया गया। इसके बाद बस को हाईवे किनारे खड़ा कर यात्रियों के सामान की एक-एक कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक यात्री के सामान में रखी अटैची संदिग्ध लगी, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें पैकेट मिले। जांच में यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन निकला, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में आंकी जा रही है।


दिल्ली निवासी आरोपी गिरफ्तार, नेपाल कनेक्शन की जांच तेज

पूछताछ में सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ दिल्ली निवासी संदीप के कब्जे से मिला, जिसके बाद उसे मौके से हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई। इस बीच स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक टीम आरोपी को अपने साथ ले जा चुकी थी। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह खेप नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश कराई गई और फिर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। अब आरोपी से जुड़े नेटवर्क, सप्लायर और रिसीवर की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।



यह भी पढ़ें-पाकिस्तान में शिया समुदाय पर जुल्म के खिलाफ भड़के लखनऊ के मौलाना, शहबाज शरीफ का फूंका पुतला, कहा- आतंकी मुल्क!

advertisement image