पीएम मोदी क्या कोई बड़ा एलान करने वाले हैं? शाम 5 बजे आएंगे लाइव!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 21 Sep 2025, 04:14 pm
news-banner

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जनता को संबोधित करेंगे। उनके संबोधन को लेकर लोगों में उत्साह बढ़ गया है और लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या पीएम कोई बड़ा एलान करने वाले हैं। आइये पूरा अपडेट जानते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश के नाम संबोधन देंगे। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वे किस विषय पर बात करेंगे, लेकिन राजनीतिक हलकों और मीडिया में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि मोदी जीएसटी की नई दरों के लागू होने पर अपनी बात रख सकते हैं। साथ ही आने वाले त्योहारों के मौसम में लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और भारतीय उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की अपील भी कर सकते हैं। हाल ही में मणिपुर, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की यात्राओं के दौरान उन्होंने इसी मुद्दे पर जोर दिया था।


अनुमान यह भी है कि प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के H-1B वीजा की एप्लिकेशन फीस बढ़ाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। यह वीजा भारतीय पेशेवरों के लिए बेहद अहम है। रिपोर्ट्स के अनुसार हर साल लाखों भारतीय इसके लिए आवेदन करते हैं और 2024 में ही तीन लाख से अधिक भारतीयों को यह वीजा मिला था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा है कि क्या मोदी ट्रम्प के भारत-पाक युद्धविराम के दावों और H-1B वीजा फीस वृद्धि पर ठोस बयान देंगे या फिर केवल जीएसटी दरों को लेकर पुरानी बातें दोहराएंगे।


इससे पहले 12 मई को पीएम ने किया था देश को संबोधित

गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने 12 मई की रात 8 बजे देश को संबोधित किया था। उस 22 मिनट के संदेश में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला, पाकिस्तान और आतंकवाद, परमाणु हथियारों की स्थिति, सेना की मजबूती, PoK, सीजफायर के हालात, स्वदेशी हथियार, सिंधु जल समझौता, पाकिस्तान से बातचीत और आतंकवाद पर भारत की नीति जैसे 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपनी बात रखी थी।


22 सितंबर को अरुणाचल और त्रिपुरा के दौरे पर रहेंगे पीएम

इस बीच प्रधानमंत्री का पूर्वोत्तर भारत दौरा भी तय है। वे 22 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा जाएंगे। ईटानगर में 5100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे त्रिपुरा के गोमती जिले पहुंचेंगे, जहां रीडेवलप किए गए त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसका उद्घाटन करेंगे। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसे 52 करोड़ रुपये की लागत से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। मोदी दोपहर करीब 3 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम 45 मिनट का होगा और यहां वे भाषण नहीं देंगे। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह 11वां त्रिपुरा दौरा होगा। पिछली बार वे 17 अप्रैल 2024 को यहां आए थे।


यह भी पढ़ें- बुरे फंसे तेजस्वी और उनके विधायक, इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर, जानें पूरा मामला!

advertisement image