नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, कई को पहुंचाया ऊपर, जानकर आप भी कहेंगे- ठीक किया

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 03 Dec 2025, 03:19 pm
news-banner

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और बीजापुर में नक्सलियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। आइए पूरा अपडेट जानते हैं।

छत्तीसगढ़ के दो जिलों में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। यहां दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा से सटे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक एनकाउंटर में कई माओवादियों के मारे जाने की आशंका है, हालांकि अब तक किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा से सुरक्षा बलों की टीम सुबह अभियान पर निकली थी, जिसके बाद बीजापुर सीमा के नजदीक केशकुतुल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। 


हाल ही में खूंखार नक्सली चैतू ने किया था आत्मसमर्पण

बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई के बीच सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में संयुक्त अभियान को और तेज कर दिया गया है। हाल ही में बटालियन के नक्सलियों देवा, पापाराव, केसा और चैतू के आत्मसमर्पण की चर्चाएं तेज थीं। चैतू ने अपने 10 साथियों के साथ जगदलपुर में आत्मसमर्पण भी किया था। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियों ने देवा समेत अन्य नक्सलियों के आत्मसमर्पण के प्रयास जारी रखते हुए जंगलों में अनुकूल माहौल बनाए रखा। लगभग 15 दिनों तक किसी तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं की गई, ताकि नक्सली आत्मसमर्पण के लिए आगे आ सकें।


चैतू के साथियों के आत्मसमर्पण न करने पर की गई कार्रवाई

निर्धारित अवधि बीत जाने के बावजूद बटालियन की ओर से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला और आत्मसमर्पण को लेकर बातचीत भी बंद हो गई। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने रणनीति में बदलाव करते हुए दोबारा ऑपरेशन को तेज कर दिया है। वर्तमान मुठभेड़ को भी संयुक्त अभियान के उसी तेज चरण का हिस्सा माना जा रहा है। स्थिति गंभीर बनी हुई है और सुरक्षा बलों द्वारा अभियान को सावधानी के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।


यह भी पढ़ें- छोटी सी बात और दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला, पूरा मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!

advertisement image