कई जिलों के नवजवानों को नशेड़ी बनाने की थी तैयारी, जेल से माफिया कर रहा था संचालन, पूरा मामला जान आप भी माथा पकड़ लेंगे

Curated By: | Hindi Now Uttar Pradesh • 10 Nov 2025, 02:14 pm
news-banner

प्रतापगढ़ में पुलिस का ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा वार — 3 करोड़ की नकदी और मादक पदार्थ बरामद, माफिया राजेश मिश्रा की पत्नी रीना मिश्रा गिरफ्तार

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मानिकपुर थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 1 करोड़ की कीमत का गांजा व स्मैक बरामद किया है।

इस कार्रवाई में गिरोह की सरगना रीना मिश्रा समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि नेटवर्क का संचालन जेल में बंद माफिया राजेश मिश्रा कर रहा था।
बरामद कैश की गिनती में पुलिस को पूरे 24 घंटे लग गए।

 जेल से चला रहा था ड्रग्स नेटवर्क:

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि राजेश मिश्रा जेल के अंदर से ही गिरोह को ऑपरेट कर रहा था, जबकि उसकी पत्नी रीना मिश्रा बाहरी नेटवर्क को संभालती थी। वह स्मैक और गांजे की सप्लाई का पूरा कारोबार देखती थी।छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में नकदी और मादक पदार्थ बरामद किए।

 2 करोड़ कैश और 1 करोड़ की ड्रग्स बरामद:

मानिकपुर कोतवाल नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में घर से ₹2 करोड़ से अधिक नकद और ₹1 करोड़ मूल्य की स्मैक व गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त धन की गिनती में पूरे 24 घंटे लगाए। यह बरामदगी प्रतापगढ़ जिले के इतिहास की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

 एएसपी बृजनंदन राय और सीओ अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में ऑपरेशन:

एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय और सीओ कुंडा अमरनाथ गुप्ता के निर्देशन में मानिकपुर पुलिस ने मुनदीपुर इलाके में छापा मारा।
इस दौरान गिरोह के अन्य चार सदस्य गिरफ्तार हुए।
पुलिस ने मौके से ड्रग्स, मोबाइल फोन, बैंक दस्तावेज़ और संदिग्ध खातों के रिकॉर्ड जब्त किए हैं।

 पहले ही कुर्क हो चुकी है 3 करोड़ की संपत्ति:

सूत्रों के अनुसार, राजेश मिश्रा और उसकी पत्नी रीना की ₹3 करोड़ से अधिक की संपत्तियां पहले ही प्रशासन द्वारा कुर्क की जा चुकी हैं। अब नए खुलासे के बाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े राजनेताओं और कारोबारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 एसपी दीपक भूकर का बयान:

एसपी दीपक भूकर ने कहा — “यह पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। ड्रग्स के अवैध व्यापार में शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के कारोबार के हर पहलू और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।
advertisement image