Curated By:
editor1 |
Hindi Now Uttar Pradesh • 21 Jul 2025, 10:33 am
जौनपुर के मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की युवा सांसद और भारतीय क्रिकेटर की होने वाली पत्नी प्रिया सरोज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रिया सरोज पानी भरे खेत में धान की रोपाई करते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो को खुद प्रिया सरोज X पर शेयर करते हुए लिखा है- 'हमारा गांव...' इस पोस्ट और वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
अपने गांव में सहेलियों के संग की धान की रोपाई
जानकारी के मुताबिक, सांसद प्रिया सरोज रविवार को वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र स्थित अपने गांव करखियांव गई थीं। जहां पर उन्होंने अपनी सहेलियों और गांव की महिलाओं के साथ धान की रोपाई की। इसके बाद इसका वीडियो शेयर किया। वीडियो में प्रिया सरोज नंगे पांव एकदम देसी अंदाज में पानी भरे खेत में धान लगाते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि सांसद ने करीब आधे घंटे तक धान की रोपाई की। इस दौरान उन्होंने सपा व पीडीए के उपलब्धियां के बारे में भी किसानों को बताया।
हाल ही में रिंकू से की है सगाई
बता दें कि प्रिया सरोज लोकसभा के लिए चुनी गई सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। प्रिया सरोज तीन बार के सांसद और वर्तमान विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। प्रिया की सगाई हाल ही में अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ हुई है। सगाई में अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल यादव सहित कई दिग्गज सपाई शामिल हुए थे।
अनिरुद्धाचार्य को घेरा था
बता दें कि कुछ दिनों पहले अनिरुद्धाचार्य द्वारा अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के बाद प्रिया सरोज ने कथावाचक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब एक बाबा कृष्ण जी का नाम बताने में असफल हो जाता है, तो अपनी छवि सुधारने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम हिंदू-मुस्लिम जोड़ कर देश-प्रदेश का माहौल खराब कर देता है। क्या यही सिखाते हैं, अपने प्रवचन में..?