Curated By:
editor1 |
Hindi Now Uttar Pradesh • 02 Jun 2025, 11:21 am
रायरबरेली। भारत में संचालित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन भारत एक्सप्रेस आए दिन सुर्खियों में रहती है। देखने में शानदार लुक वाली यह ट्रेन जब चली है, तभी से शरारती तत्वों की इस पर नजर हैं। आए दिन इस ट्रेन पर पथराव करने की घटनाएं सामने आती हैं। इसमें कुछ यात्रियों को चोट भी लग चुकी है। अब एक बार फिर गोरखपुर से प्रयागराज जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-1 कोच में रविवार को पथराव किया गया। रायबरेली में कुछ अराजक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की। जिससे ट्रेन का शीशा भी टूट गया।
रायबरेली में किया गया पथराव
जानकारी के मुताबिक,गोरखपुर से प्रयागराज जंक्शन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सी-1 कोच में रायबरेली में अराजक तत्वों ने पत्थर मारा। जिससे ट्रेन की खिड़कियों में लगा शीशा टूट गया। एक पत्थर शीशे को तोड़ता हुआ कोच के अंदर आकर गिरा। गनीमत रही कि यात्री को नहीं लगी, नहीं घायल हो जाते। आरपीएफ प्रयाग ने रविवार को रेलवे एक्ट की धारा-153 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बताया जा रहा है कि वंदे भारत पर हुए पथराव की सूचना के बाद उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को अलर्ट भेजा गया था। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी ने रायबरेली में उस स्थान पर तलाशी ली, जहां पर पथराव हुआ। ट्रेन में सफर कर रही एक यात्री ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ सीट नंबर 25, 26 और 27 पर यात्रा कर रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार से शीशा तोड़ता हुआ एक पत्थर अंदर कोच में गिरा। इससे बच्चों को भी हल्की चोटें आईं। प्रयागराज पहुंचने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आर.बी. सिंह ने कोच का निरीक्षण किया। साथ ही अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।