क्या एलियन सच में होते हैं? वैज्ञानिकों ने बताई पूरी बात, आपको भी नहीं होगा यकीन!

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 19 Sep 2025, 07:26 pm
news-banner
दुनियाभर में एलियंस को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। इसको लेकर बच्चों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। हालांकि एलियंस के होने न होने को लेकर लंबे समय से संशय बना हुआ है। आइये जानते हैं कि हकीकत क्या है?

दुनिया में एलियंस के अस्तित्व को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं। बुद्धिजीवियों और खासकर बच्चों के बीच अक्सर इन दावों पर बहस करते देखा जा सकता है। बच्चों में तो एलियंस के अस्तित्व को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। बीच-बीच में इसको लेकर वैज्ञानिक रिसर्च भी आती रहती हैं। इनमें कभी एलियंस के होने और कभी उनके अस्तित्व को नकारने की बातें सामने आती हैं। अब एक ताजा रिपोर्ट ने फिर सनसनी फैलाकर रख दी है। इस रिसर्च में 86 फीसदी एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ने एलियंस के अस्तित्व होने का समर्थन किया है।


क्या एलियंस होते हैं या नहीं?

इसी साल एक रिसर्च में पूछे गए सवाल एलियंस को लेकर चौंकाने वाला जवाब मिला है। यह रिसर्च नेचर एस्ट्रोनॉमी में प्रकाशित हुई है। इसमें फरवरी से जून 2024 के बीच चार सर्वेक्षण किए गए। इनमें बुनियादी, जटिल और बुद्धिमान एलियंस के संभावित अस्तित्व पर राय जानी गई। इसके लिए एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ( जीवन और एलियंस का अध्ययन करने वाले) के अलावा बायोलॉजिस्ट और फिजिसिस्ट जैसे अन्य वैज्ञानिकों से भी संपर्क किया गया। कुल 521 एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट और 534 गैर-एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ने जवाब दिया। परिणाम चौंकाने वाले थे। 86.6% एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ने माना कि ब्रह्मांड में किसी न किसी रूप में एलियंस के अस्तित्व की संभावना है। सिर्फ 2% ने असहमति जताई, जबकि 12% ने तटस्थ रुख अपनाया। यानी, किसी न किसी स्तर पर एलियंस के अस्तित्व पर ठोस सहमति बनी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि गैर-एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट वैज्ञानिकों ने भी लगभग समान राय दी। उनमें से 88.4% ने एलियंस के होने की संभावना को स्वीकार किया है।


वैज्ञानिकों ने स्वीकारा एलियंस का अस्तित्व

हालांकि “जटिल” व “बुद्धिमान” एलियंस की बात की गई, तो सहमति थोड़ी कम हुई। लगभग 67.4% एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट और 58.2% अन्य वैज्ञानिकों ने कहा कि ऐसे एलियंस भी संभव हो सकते हैं। यहां भी असहमति का प्रतिशत बहुत कम था। उदाहरण के लिए केवल 10.2% एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट ने बुद्धिमान एलियंस की संभावना को खारिज किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि चूंकि अभी तक ठोस सबूत नहीं मिले हैं, इसलिए यह राय अनुमान पर आधारित है। फिर भी इतना बड़ा प्रतिशत सहमति दिखाता है कि वैज्ञानिक समुदाय मानता है कि ब्रह्मांड में कहीं न कहीं एलियंस भी एग्जिस्ट करते हैं।


यह भी पढ़ें- इंस्टा पर पैसे कैसे कमाएं? ये काम करेंगे तो रातोंरात बढ़ जाएंगे फॉलोअर्स

advertisement image