Curated By:
editor1 |
Hindi Now Uttar Pradesh • 05 Jun 2025, 10:44 am
लखीमपुर खीरी में भारत-नेपाल सीमा से एक बार फिर तस्करी की खुलासा हुआ है। गौरीफंटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अश्लील सामग्री तस्करी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी में भारी मात्रा में कृत्रिम अंग (सेक्स टॉय) बरामद किया है। बरामद कृत्रिम अंग की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ एक लाख रुपये है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
बोरों में भरे थे श्लील कृत्रिम अंग
एसपी खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने सूडा गांव से एक बोलेरो पिकअप से 72 पीले बोरे में 10,800 अश्लील कृत्रिम अंग (सेक्स टॉय) बरामद किया है। इसके अलावा सूडा गांव में विजय सिंह राणा के घर से 62 पीले बोरों में 9300 अश्लील कृत्रिम अंग मिले हैं। इन सेक्स टॉय के साथ पुलिस ने नईम खान (45) और अनिल अहमद (34) को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी भीरा थाना क्षेत्र के अब्दुलकलाम नगर के रहने वाले हैं।
दो आरोपी मौके से भागे, पुलिस तलाश में जुटी
जबकि इनके साथी विजय सिंह राणा और सोनू सिद्दीकी फरार हो गए हैं। बरामद किए गए अश्लील कृत्रिम अंगों की कीमत लगभग 2 करोड़ 1 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद किए माल को नियमानुसार कस्टम विभाग को सौंप दिया है। जब्त किए गए सामान में एक बोलेरो मैक्स पिकअप भी शामिल है। तस्करी का यह माल नेपाल भेजे जाने की आशंका जताई जा रही है।
फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी होगी
गौरी फंटा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस लगातार इंडो नेपाल बॉर्डर पर सतर्क है। इस घटना में शामिल फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।