आपस में टकराईं चार गाड़ियां, तीन की जिंदगी ले डूबा हादसा, पूरा मामला जान माथा पकड़ लेंगे आप!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 03 Dec 2025, 06:24 pm
news-banner

यूपी के कुशीनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। आइए पूरा मामला जानते हैं।

कुशीनगर में बुधवार दोपहर डेढ़ बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तमकुहीराज से गोरखपुर जा रहा एक ट्रेलर पकवा इनार कस्बे के पास सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को बचाने की कोशिश में डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर पहुंच गया और वहीं पलट गया। ट्रेलर के पलटते ही दूसरी लेन से आ रहे एक अन्य ट्रेलर से टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर, ई-रिक्शा और बाइक भी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गए। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। ई-रिक्शा पर सवार सात लोग और ट्रैक्टर व बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई।


एक ने रास्ते में तोड़ा दम, दो की इलाज के दौरान मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। नौ घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सात गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज, पडरौना रेफर किया गया है। वहां ई-रिक्शा सवार दो और लोगों की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार युवक का इलाज कसया में जारी है।


बुजुर्ग को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर चालक ने बुजुर्ग को टक्कर से बचाने के लिए अचानक वाहन मोड़ दिया, जिससे वह डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चला गया। तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत हो गई और पहला ट्रेलर पलट गया। पीछे आ रहे वाहनों के चालक संभल नहीं सके और एक-एक कर टकराते चले गए। हादसे में देवरिया के सहोदर पट्टी निवासी केशव राजभर (21), कुशीनगर निवासी रामविलास (58) और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई।


आठ को रेफर किया गया जिला अस्पताल

घायलों में अजय सिंह, चंदन कुमार, शिव कुमारी, लक्ष्मी, काजल सिंह समेत कई लोग शामिल हैं। कसया सीएचसी के प्रभारी डॉ. मारकंडे चतुर्वेदी ने बताया कि एक घायल ब्रॉड डेड अवस्था में लाया गया था, जबकि बाकी आठ को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया और एक की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई।


यह भी पढ़ें- छोटी सी बात और दोस्त को कुल्हाड़ी से काट डाला, पूरा मामला जान शॉक्ड हो जाएंगे आप!

advertisement image