Curated By:
|
Hindi Now Uttar Pradesh • 20 Jan 2026, 12:11 pm
यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन (करेक्शन) का अवसर दिया है। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि हो गई थी, वे तय समय-सीमा के भीतर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
20 जनवरी से 22 जनवरी तक मिलेगा करेक्शन का मौका
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 20 जनवरी सुबह 6 बजे से लेकर 22 जनवरी सुबह 6 बजे तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। यह सुविधा सीमित समय के लिए दी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और समय रहते करेक्शन प्रक्रिया पूरी कर लें। करेक्शन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।
537 पदों पर सीधी भर्ती के लिए जारी हुआ करेक्शन नोटिस
यह करेक्शन आदेश पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 537 पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लागू होगा। बोर्ड का कहना है कि करेक्शन के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी सभी विवरण सावधानीपूर्वक जांच लें।
ऑफिशियल वेबसाइट से लें पूरी जानकारी
भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे करेक्शन से जुड़ी पूरी जानकारी और दिशा-निर्देश आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देखें। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा के बाद किसी भी तरह का संशोधन संभव नहीं होगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सतर्क रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- कानपुर गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिले यूपी कांग्रेस चीफ, बोले- पीड़िता को पुलिस जबरन ले गई, सरकार क्या छिपाने की कोशिश कर रही?