लखनऊ में महिला से की गंदी डिमांड, मना किया तो मार डाला, मामला जान दंग रह जाएंगे आप!

Curated By: Shiv Vishwakarma | Hindi Now Uttar Pradesh • 03 Dec 2025, 07:57 pm
news-banner

यूपी की राजधानी लखनऊ में दो युवकों ने शराब और सेक्स के लिए महला को मार डाला। इतना ही नहीं उसे एक रिटायर्ड आईएस के घर के बाहर दीवार से सटाकर बैठा गए। आइए पूरा मामला जानते हैं।

लखनऊ के गोमतीनगर में 1 दिसंबर को मिली महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सेक्स और शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने विनीत खंड से दो आरोपियों देवेन्द्र सिंह और सूरज पाल को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद उसके शव को ई-रिक्शा पर लादकर रिटायर्ड IAS अधिकारी के घर के बाहर पार्क की दीवार से सटाकर बैठा दिया था, जिससे राहगीरों को घंटों तक लगा कि वह जिंदा है। जब महिला दोपहर तक नहीं हिली, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि महिला के शरीर पर चोट और घसीटने के निशान थे, जबकि उसके पैरों पर पकड़ के निशान मिले। पहचान में पता चला कि वह अलीगंज सेक्टर-बी की रहने वाली थी।


आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। इसी के आधार पर देवेन्द्र और सूरज को पकड़ा गया। देवेन्द्र कानपुर का मूल निवासी है और वर्तमान में विशाल खंड-2 में रहता है, वहीं सूरज भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है।


महिला ने संबंध बनाने के बाद पैसे मांगे तो कर दी हत्या

पूछताछ में देवेन्द्र ने बताया कि वह रात आठ बजे शराब लेने नवाब पुरवा ठेके गया था। रेलवे स्टेशन के पास महिला ने ई-रिक्शा रोका और संबंध बनाने व शराब पिलाने की बात कही। उसने यह जानकारी सूरज को दी, जिसने उसे अपने ठिकाने पर लाने को कहा। दोनों उसे विशाल खंड-2 की झोपड़ी में ले गए, जहां तीनों ने शराब पी और संबंध बनाए। इसके बाद महिला ने पैसे मांगे जबकि पहले कोई बात तय नहीं हुई थी। पैसे न देने पर वह हंगामा करने लगी। पॉश इलाके में शोर न हो इसलिए दोनों को गुस्सा आ गया और उन्होंने उसे धक्का दे दिया। महिला का सिर तखत से टकराया और वह बेहोश हो गई।


मृत महिला को दीवार से सटाकर बैठा दिया, सबको लगा जिंदा है

काफी देर तक होश न आने पर दोनों घबरा गए और रात तीन बजे अंधेरे का फायदा उठाकर उसे ई-रिक्शा में डालकर करीब 200 मीटर दूर एक दीवार के सहारे बैठा दिया। उनका सोचना था कि होश आने पर वह खुद घर चली जाएगी। सुबह उसकी मौत की खबर मिलते ही दोनों फरार हो गए। पुलिस ने अब दोनों को गिरफ्तार कर जांच आगे बढ़ा दी है।


यह भी पढ़ें- आपस में टकराईं चार गाड़ियां, तीन की जिंदगी ले डूबा हादसा, पूरा मामला जान माथा पकड़ लेंगे आप!

advertisement image