बीजेपी नेता के होटल में गंदा काम! बाथरूम में नहा रही थी महिला, फिर जो हुआ

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 12 Jul 2025, 07:23 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां विधायक के होटल में महिला के साथ गंदी हरकत हुई है। आइये खबर में पूरा मामला जानते हैं।

मिर्जापुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यां मां विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के लिए आई एक महिला के साथ गंदी हरकत हुई है। एक बीजेपी नेता के होटल में एक कर्मचारी ने बाथरूम में नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। महिला जब अकेले कमरे में नहा रही थी, तभी उसने बाथरूम के शीशे में देखा कि कोई मोबाइल से उसका वीडियो बना रहा है। इस पर महिला ने शोर मचाया और तत्काल अपने परिजनों को बुलाया, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकला। परिवार ने होटल मैनेजमेंट को मौके पर बुलाया और सभी कर्मचारियों से पूछताछ की। इसी दौरान महिला ने आरोपी की पहचान कर ली। जब मोबाइल की जांच की बात आई तो कर्मचारी बहाने बनाने लगा और होटल स्टाफ ने भी मामले को दबाने की कोशिश की। इस मामले में महिला ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विंध्याचल कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।


बताया जा रहा है कि यह होटल मिर्जापुर से बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का है। इससे इस मामले ने और अधिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार और विधायक पर निशाना साधा है। विधायक रत्नाकर मिश्रा का परिवार मां विंध्यवासिनी मंदिर का पुरोहित भी है और उसी नाम पर होटल भी संचालित होता है। दो साल पहले उनके परिवार के एक अन्य सदस्य राज मिश्रा पर भी छेड़खानी का आरोप लग चुका है, जो बाद में साजिश बताकर वापस ले लिया गया था। पीड़िता ने बताया कि वह 9 जुलाई को लखनऊ से अपनी मौसी के बेटे के साथ विंध्याचल आई थी। उन्होंने दो कमरे बुक किए थे। एक में ड्राइवर और मौसी का बेटा ठहरे थे, जबकि दूसरे में वह खुद अकेली थी। तभी यह घटना घटी।


आरोपी आशीष विंध्याचल क्षेत्र का ही रहने वाला है और होटल में काम करने के साथ-साथ तीर्थयात्रियों और वीआईपी मेहमानों को बिना लाइन के मंदिर दर्शन भी कराता था। उसका होटल में अच्छा-खासा दखल था, जिसके चलते उसे काफी छूट मिली हुई थी। इस शर्मनाक घटना ने न सिर्फ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि एक बार फिर से वीआईपी संस्कृति और सत्ता से जुड़े लोगों के संस्थानों में हो रहे दुराचार की ओर ध्यान खींचा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- खौफनाक मौत: पहले घोंटा गला, फिर काटी कलाई, मन नहीं भरा तो बांका से.. मामला जान हिल जाएंगे आप

advertisement image