'2017 से पहले एक तो पेंशन 300 रुपये महीना, दूसरा बाबू मांगता था पैसे' लखनऊ में बोले- योगी

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 03 Dec 2025, 02:40 pm
news-banner

लखनऊ में विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम योगी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों को तोहफे दिए। उन्होंने कहा कि पहले 300 दिव्यांग पेंशन मिलती थी। उसमें भी बाबू घूस मांगता था।

विश्व दिव्यांग दिवस पर लखनऊ में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में 500 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण मशीन, वॉकर और अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए। दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई में सहायता देने के लिए पाठ्य सामग्री भी प्रदान की गई। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग कर्मचारियों को राज्यस्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


सीएम योगी ने दिव्य कला प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, की कलाकारों की तारीफ

मुख्यमंत्री ने दिव्य कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और वहां प्रदर्शित पेंटिंग्स, हस्तशिल्प और कला कृतियों का अवलोकन किया। उन्होंने दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। एक दिव्यांग बच्ची की पेंटिंग पर उन्होंने ऑटोग्राफ भी किया, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक पल देखने को मिला।


2017 से पहले मिलती थी सिर्फ 300 रुपये पेंशन, फिर भी आबू-बाबू खा जाते थे पैसे

योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में केवल लगभग 8 लाख दिव्यांगजनों को 300 रुपये मासिक पेंशन मिलती थी। उसमें भी कई जगह अनियमितताएं रहती थीं। बाबू कट मांगते थे और गरीबों के पैसे खा जाते थे। बीच में ब उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य सरकार 11 लाख से अधिक दिव्यांगजनों को पेंशन दे रही है और इसकी राशि बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह राशि अब सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है, जिससे किसी तरह की कटौती या भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहती।


वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक, मंच पर पहुंचा युवक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को वाराणसी दौरे पर थे। वह नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान मंच के पास एक युवक सुरक्षा घेरा तोड़कर सीएम योगी तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। युवक के मंच की ओर बढ़ते ही वहां तैनात कमांडो सतर्क हो गए और बिना देर किए उसे पकड़ लिया। घटना कुछ ही सेकेंड बाद उसे नियंत्रित कर लिया गया, लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने युवक को तुरंत मंच क्षेत्र से हटाकर पूछताछ के लिए अपने साथ ले लिया। कार्यक्रम इसके बाद सामान्य रूप से जारी रहा।


यह भी पढ़ें- एक बार फिर एक्शन में योगी, सरकार के नए निर्देश से यूपी से बंगाल तक लगेगा झटका, जानें पूरा मामला

advertisement image