दिवाली से पहले सरकार का तोहफा, आठ लाख लोगों को होगा फायदा, जान लें अपने काम की खबर

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 01 Oct 2025, 05:15 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश वासियों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार ने दिवाली से पहले सभी राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है। आइये जानते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद योगी सरकार ने भी बोनस देने का निर्णय लिया है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक 3400 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक का बोनस जारी कर सकती है। इस संबंध में वित्त विभाग सरकार से सहमति लेकर आवश्यक दस्तावेज तैयार करेगा और उसके बाद आदेश जारी किया जाएगा। यह बोनस प्रदेश के लगभग 8 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें राजपत्रित राज्य कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकार ने इसके लिए करीब 1000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिसे कर्मचारियों के खातों में सीधे ट्रांसफर किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार का यह निर्णय दीपावली से पहले कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला साबित होगा।


सूत्रों की मानें तो बोनस का आदेश अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जारी हो जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि बोनस के साथ-साथ महंगाई भत्ता और राहत भत्ते में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। माना जा रहा है कि इस बार महंगाई भत्ते में तीन फीसदी तक की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश सरकार का यह कदम न केवल कर्मचारियों को आर्थिक संबल देगा, बल्कि त्योहार के मौके पर उनकी खुशियों में इजाफा भी करेगा। लंबे समय से कर्मचारी दीपावली बोनस का इंतजार कर रहे थे और अब उन्हें यह सौगात जल्द मिलने जा रही है। बोनस की राशि 3400 रुपये से 7000 रुपये तक तय की गई है, जो कर्मचारियों की श्रेणी और वेतनमान के आधार पर दी जाएगी।


राज्य सरकार की यह पहल त्योहार के मौसम में आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगी। कर्मचारियों को मिलने वाला यह अतिरिक्त लाभ बाजार में खर्च बढ़ाएगा, जिससे व्यापारी वर्ग को भी फायदा होगा। योगी सरकार ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि वह कर्मचारियों और उनके हितों के प्रति संवेदनशील है। इस तरह दीपावली से पहले बोनस और संभावित भत्ता वृद्धि का ऐलान राज्य के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और खुशी लेकर आएगा।


यह भी पढ़ें- महानवमी पर सीएम योगी ने किया ये शुभ कार्य, जानकर आप भी करेंगे मुख्यमंत्री की तारीफ!

advertisement image