यूपी में अनोखी घटना! दांत से काट-काट कर जिंदा सांप खा गया युवक, फिर जो हुआ

Curated By: editor1 | Hindi Now Uttar Pradesh • 16 Jul 2025, 01:47 pm
news-banner
उत्तर प्रदेश के बांदा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक शराब के नशे में सांप पकड़कर खा गया। अचंभे की बात यह कि सांप खाने के बाद भी वह जिंदा है। हालांकि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। आइये पूरा मामला जानते हैं।

बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश के लोगों को चौंका दिया है। दरअसल यहां एक युवक ने शराब के नशे में ऐसी हरकत कर दी, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएं। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय युवक अशोक ने नशे की हालत में एक जिंदा सांप पकड़ लिया और उसे दांतों से चबाकर खाना शुरू कर दिया। सांप खाने के बाद भी वह जिंदा है। हालांकि इस घटना से उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।


परिजनों ने बताया कि अशोक शराब के नशे में घर के पास ही घूम रहा था। उसी दौरान किसी तरह उसने एक सांप को पकड़ लिया। नशे में धुत अशोक ने सांप को मुंह में डाल लिया और चबाने लगा। यह दृश्य देखकर उसकी मां सिया दुलारी स्तब्ध रह गईं और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उन्होंने दौड़कर किसी तरह अशोक के मुंह से सांप को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अशोक सांप के दो टुकड़े खा चुका था। परिजन घबराकर तुरंत अशोक को बबेरू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया। डॉक्टरों का कहना है कि सांप जहरीला नहीं था। अगर सांप जहरीला होता तो मामला बेहद गंभीर हो सकता था। फिलहाल अशोक की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। उसे एंटी-वेनम इंजेक्शन और अन्य जरूरी दवाएं दी गई हैं।


गांव में इस घटना को लेकर लोगों में खलबली मची हुई है। अशोक की इस हरकत ने सभी को अचंभे में डाल दिया है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि कोई इंसान इतना खतरनाक कदम कैसे उठा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की लत से गांव में पहले भी कई लोग अपनी जिंदगी खराब कर चुके हैं। अब अशोक ने जो किया है वह हैरानीभरा है और किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। अगर समय से अशोक को इलाज नहीं मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी।

यह भी पढ़ें- पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका, ऐसा फंसा मामला कि पुलिस के लिए खड़ी हो गई मुश्किल!

advertisement image